Google Analytics —— Meta Pixel

Gandhi Jayanti 2024 : गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का हुआ समापन

Gandhi Jayanti in Balodabazar : शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का समापन हुआ। यह स्वच्छता अभियान 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक महाविद्यालय परिसर, नगर पालिका उद्यान, नगरपालिका कार्यालय परिसर और विवेकानंद सरोवर के पाथवे की सफाई के साथ शुरू किया गया था। इसके अलावा, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोदग्राम भरसेला में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़े :- पान और गुटखा खाकर रोड पर थूकने वालों की अखबार में छापनी चाहिए फोटो : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

गांधी और शास्त्री जयंती (Gandhi Jayanti in Balodabazar) को महाविद्यालय में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, गांधी जी के जीवन पर आधारित नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से गांधी जी के जीवन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रसंगों का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना उपाध्याय, डॉ. सुनीता त्यागी और रोशनी लता राकेश ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर लगभग 150 छात्राएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्या पांडेय, सुलेखा राउत, सूर्यकांत साहू, संजय बघेल, तुलाराम साहू, सुषमा दीवान और महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। (Gandhi Jayanti in Balodabazar)

Back to top button
error: Content is protected !!