Chhattisgarh Congress Nyay Yatra : न्याय यात्रा के सफल नेतृत्व पर पीसीसी चीफ ने विधायक संदीप साहू को दिए 100 में 100 अंक
Chhattisgarh Congress Nyay Yatra : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 सितंबर से शुरू की गई “न्याय यात्रा” का समापन 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में किया गया। यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम से शुरू होकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए कसडोल विधानसभा में पहुंची, जहां विधायक संदीप साहू के नेतृत्व में इसका भव्य स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े :- पान और गुटखा खाकर रोड पर थूकने वालों की अखबार में छापनी चाहिए फोटो : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
न्याय यात्रा (Chhattisgarh Congress Nyay Yatra) के दौरान कसडोल विधानसभा के गांवों में जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। विधायक संदीप साहू और उनके सहयोगियों ने यात्रियों के लिए भोजन, पानी और रहने की उत्तम व्यवस्था की। इन व्यवस्थाओं और नेतृत्व से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रमुख दीपक बैज ने मंच से विधायक साहू की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने खरतोरा में आयोजित कार्यक्रम में माइक पर विधायक संदीप साहू को न्याय यात्रा के सफल नेतृत्व के लिए 100 में से 100 अंक दिए।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, “यह जिला का आखिरी बॉर्डर है, और यहां की जनता ने हमें और न्याय यात्रा को खूब प्यार और आशीर्वाद दिया है। आगे भी यह प्रेम बना रहे, ऐसी उम्मीद है।” उन्होंने विधायक संदीप साहू और पूरी कांग्रेस टीम को इस यात्रा की सफलता पर बधाई दी।
विधायक संदीप साहू ने पीसीसी चीफ दीपक बैज का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “न्याय यात्रा को भारी जनसमर्थन आप सभी वरिष्ठजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से मिला है। अन्याय और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी, और कांग्रेस पार्टी सड़क पर जनता के न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस यात्रा (Chhattisgarh Congress Nyay Yatra) के दौरान कांग्रेस ने जनता को न्याय दिलाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था के सुधार का संकल्प लिया।



