CM भूपेश बघेल ने पिपरिया, लाफा और तानाखार के लिए की कई घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर
CM announcement in Korba: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में भेंट-मुलाकात के दौरान विकास के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने पाली के मुख्य बाजार में शेड निर्माण, चैतुरगढ़ के देवी स्थल में यात्री प्रतिक्षालय एवं सड़क चौड़ीकरण, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल को सिविल अस्पताल बनाने, औराभाटा नाला में पुल निर्माण, लाफा में 60 सीटर कन्या छात्रावास, लाफा में ठाकुरदेव की स्थापना और लाफा में 36 KV विद्युत स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चैतुरगढ़ के महिषासुर मर्दिनी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुआ आवास का सपना, पढ़ें सफलता की कहानी
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों से ऋण माफी की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार घाटा उठाने के बाद भी किसानों का नुकसान नहीं होने दे रही है। भेंट-मुलाकात में वन धन विकास केन्द्र डोंगानाला की सरोज बाई और फूलबाई नरेटी ने बताया कि उन्होंने जड़ी-बूटी से वनौषधि बनाया है। सरोज ने बताया कि वे अब तक 50 लाख रूपए की दवाईयां बेच चुकी है, जिससे उन्हें 25 लाख रूपए की आमदनी हुई है। फूलबाई नरेटी ने बताया कि वे मधुमेह, रक्तचाप, गठिया आदि की दवाई बना रही हैं। आयुष विभाग द्वारा अभी उन्हें एक करोड़ रूपए की दवाईयों का ऑर्डर मिला है। (CM announcement in Korba)

पिपरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं
- ग्राम पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण कराया जाएगा।
- ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोला जाएगा।
- पसान में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना की जाएगी।
- अमझर से जरौंधा सीमा (MCB) तक सड़क निर्माण कराया जाएगा।
- ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
- मोरगा में 36 KV विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
- कोरबी एवं घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यु सेंटर की स्थापना की जाएगी।
- नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।
- कापूबहरा में पुल निर्माण की घोषणा।
- तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण की घोषणा।
- ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा। (CM announcement in Korba)
- मुख्यमंत्री ने अनिता राज को बीएड की पढ़ाई के लिए 50 हजार रूपए और छत्रराम पटेल को पीएचडी की पढ़ाई के लिए 01 लाख रूपए देने की घोषणा की।
लाफा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं
- पाली के मुख्य बाजार में शेड निर्माण।
- चैतुरगढ़ के देवी स्थल में यात्री प्रतिक्षालय एवं सड़क चौड़ीकरण।
- पाली में 50 बिस्तर अस्पताल को सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा।
- औराभाटा नाला में पुल निर्माण।
- लाफा मे 60 सीटर कन्या छात्रावास।
- लाफा में ठाकुर देव की स्थापना। (CM announcement in Korba)
- लाफा में 36 के.व्ही. विद्युत स्टेशन।
तानाखार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा
- विभिन्न समाजों के भवन निर्माण के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति। (CM announcement in Korba)



