Google Analytics —— Meta Pixel

दादा बन गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पोते से कहा- का हालचाल जी हीरो…

CM Baghel Become Grandfather: छत्तीसगढ़ के ‘दाऊ’ यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उनको पोता हुआ है। उनकी बहू ख्याति ने भिलाई के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहू ख्याति को भिलाई के एक निजी अस्पताल बीएम शाह में सोमवार को भर्ती कराया गया था, जहां सभी टेस्ट और जांच नॉर्मल आने के बाद आज सुबह 10 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने किया 108वें इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्घाटन, कहा- साइंस में दोगुनी हुई महिलाओं की भागीदारी

मां-बेटे को डॉक्टर नम्रता की निगरानी में रखा गया है। पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे CM बघेल ने पोते को गोद में लेकर दुलार किया  और कहा क्या हाल-चाल जी हीरो। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दादा बनने की खुशखबरी खुद ट्वीट करके दी है। सोशल मीडिया पर  मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं दादा बन गया। पोता हुआ है। इसके बाद उन्होंने पोते साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- दादा-दादी और पोता। (CM Baghel Become Grandfather)

बता दें कि CM भूपेश बघेल का कुर्ता काफी सुर्खियों में था। कुर्ते की जेब पर एक टाईनुमा टैग लगा हुआ था। इस पर दादा टू बी लिखा हुआ था। इस संदेश के साझा करने के बाद से मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी 6 फरवरी 2022 को बैंकर ख्याति वर्मा से हुई थी। मूल रूप से बलौदाबाजार का वर्मा परिवार रायपुर में ही रहता है। नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में दोनों ने फेरे लिए थे। इस विवाह समारोह में देशभर से राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं। (CM Baghel Become Grandfather)

Back to top button
error: Content is protected !!