भरोसे का सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

CM Bharose Ka Sammelan: बस्तर के जगदलपुर में भरोसे का सम्मलेन आयोजित किया गया, जिसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के बाहर के लोग यहां आने से डरते थे। नक्सलियों की दहशत से कोई छत्तीसगढ़ नहीं आता था। हमारे घर वालों की नींद हराम रहती थी। जब तक हम घर नहीं लौटते थे, वो चिंतित रहते थे। नक्सली और पुलिस दोनों की गोलियां चलती थी, लेकिन सीना हमारे निर्दोष आदिवासियों का छलनी होता था। यहां पर आदिवासियों की जमीनें छीन ली गई थी।

यह भी पढ़ें:- भरोसा का सम्मेलन में फोटो प्रदर्शित, पूर्व प्रधानमंत्री को देख भावुक हुई प्रियंका गांधी

CM भूपेश बघेल ने कहा कि देश में पहला उदाहरण था, जब हमने लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीनें वापस कराने का काम किया। विकास के रास्ते पर हम चल रहे हैं। बस्तर आगे बढ़ रहा है। योजनाओं का लाभ लोग ले रहे हैं। शिक्षा के माध्यम से फिर से बस्तर को आगे बढ़ाने का काम चल रहा है।
इंदिरा गांधी आई थी, उन्होंने आदिवासियों को पट्टा दिया था। राहुल गांधी ने आदिवासियों का पट्टा वापस दिलाया है। हम शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यहां के नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। (CM Bharose Ka Sammelan)

CM भूपेश ने कहा कि पहले कभी कोई दंतेवाड़ा के जंगल में नहीं जा सकता था। दंतेवाड़ा में आज डेनेक्स में कपड़े बनाए जा रहे हैं, ये कपड़े देश दुनिया में जा रहे हैं। हमारी बहनें काम कर रही हैं, आगे बढ़ रही हैं। लाखों परिवारों को वनाधिकार पट्टा देने का काम किया। ये सम्मेलन बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोगों के भरोसे का सम्मेलन है। अब तो हम अगले खरीफ सीजन में 15 की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने जा रहे हैं। ये सम्मेलन भरोसे का है। आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, माताओं, बच्चों, बस्तर और छत्तीसगढ़ के भरोसे का सम्मेलन है। (CM Bharose Ka Sammelan)

उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी माई, बस्तर का दशहरा, और यहां के आदिवासियों की संस्कृति बस्तर की पहचान है। इसी दिशा में काम करते हुए हम देवगुड़ियों और घोटुलों का निर्माण कर रहे हैं। किसानों और लघु वनोपज विक्रेताओं, तेंदूपत्ता संग्रहको में संपन्नता आई है। लाखों परिवार उन्नति के रास्ते चल पड़ा है। लोक पर्वों पर हमने छुट्टी प्रदान की है। हमारी कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम दे सकें और लोगों की विकास में भागीदारी हो। हम जूते, चप्पल और मोबाइल नहीं दे रहे बल्कि आपकी जेब में पैसा डाल रहे हैं ताकि आप जो चाहें वो खरीद सकें। (CM Bharose Ka Sammelan)

CM बघेल ने कहा कि हमने डेढ़ लाख करोड़ रूपए लोगों की जेब में डाले हैं। बैगा पुजारी गुनिया और भूमिहिनों को हम 7000 दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बना रहे हैं। हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। हमने किसानों का कर्जा माफ किया। इनपुट सब्सिडी और समर्थन मूल्य के साथ धान का 2500 रूपए दिलाने का वादा पूरा किया है। राजीव किसान न्याय योजना से किसानों को 9000 प्रति एकड़ देने का कार्य किया है।

CM भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं

CM भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में इंदिर गांधी महिला सहकारी बैंक की स्थापना की जाएगी। नारायणपुर में शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर का नामकरण वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर के नाम से किया जाएगा। नारायणपुर कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र केरलापाल का नामकरण घोटुल के संस्थापक देव ‘लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र केरलापाल नारायणपुर’ के नाम से किया जाएगा। (CM Bharose Ka Sammelan)

दंतेवाड़ा शासकीय नवीन महाविद्यालय कटेकल्याण का नामकरण ‘हिड़मा मॉझी शासकीय महाविद्यालय कटेकल्याण’ के नाम से किया जाएगा। बीजापुर शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ का नामकरण ‘धुर्वाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़’ के नाम से किया जाएगा। जगदलपुर के इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी स्टेडियम का उन्नयन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल, हॉकी और टेनिस ग्राउंड के रूप में विकसित किया जाएगा। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों को तीन स्तरीय संविदा वेतनमान देने की घोषणा। (CM Bharose Ka Sammelan)

Related Articles

Back to top button