Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश की घोषणाओं पर हो रहा अमल, अब लोगों को इस समस्या से मिलेगी निजात

CM Bhupesh Announcements: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई 2022 में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर सूरजपुर जिले के गोविंदपुर, लटोरी नवापाराकला में नया उपकेन्द्र निर्माण, ग्राम धवईटिकरा का विद्युतिकरण करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल के घोषणाओं को अमल करते हुए बिजली विभाग ने तेजी से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है और क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली लाइन बिछाने और उपकेंद्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नियमित बिजली की आपूर्ति बनी रहेगी और बिजली संबंधित व्यवधान का निराकरण शीघ्र होगा और लो वोल्टेज की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के पहले चलते फिरते मिलेट कैंफे की शुरुआत, CM भूपेश ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्थानीय निवासियों ने अवगत कराया था कि विद्युतीकरण और सब स्टेशन का कार्य होने से बिजली की समस्या दूर होने के साथ ही हाथियों का डर भी दूर हो जाएगा। इसके साथ-साथ क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम गोविंदपुर, लटोरी, नवापारा कला में नया विद्युत सबस्टेशन और धवईटिकरा में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। (CM Bhupesh Announcements)

गौरतलब है कि जिला-सुरजपुर के विभिन्न अंचल में तीन नए 33.11 KV उपकेंद्र गोविंदपुर (रेवटी), लटोरी, नवापाराकला (प्रेमनगर) में 33.15 MVA पॉवर-ट्रांसफार्मर, 33 KV लाइन -28.02 किमी, 11 KV लाइन – 27.19 किमी, कुल लागत राशि – 799.77 लाख रुपए से बनाया गया है। प्रेमनगर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 132/33 KV उपकेंद्र सलका से 33/11 KV उपकेंद्र उमेश्वरपुर को जोड़ने के लिए 33 KV लाइन 19.52 किमी, कुल लागत राशि-186.58 लाख रुपए और प्रेमनगर के ग्राम-धवईटिकरा को विद्युतिकरण के लिए 11 KV लाइन-3.3 किमी, एलटीलाइन-1.7 किलोटर, 1.25 KV डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर लागत-27.93 लाख रूपए के कार्य प्रगतिरत है। नए उपकेंद्र निर्माण और नए लाइनों के सृजन से अंचल में विद्युत-प्रणाली को मजबूती मिलेगी। (CM Bhupesh Announcements)

Back to top button
error: Content is protected !!