Google Analytics —— Meta Pixel

आज से दो दिन के हिमाचल दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, राज्योत्सव समापन के बाद होंगे रवाना

CM Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूचि में शामिल किया गया है। जब से सूची जारी की गई है सीएम बघेल (CM Bhupesh Baghel) लगातार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल आज फिर से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे।

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। इस बार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

यह भी पढ़ें : एलन मस्क ट्विटर पर कर सकते हैं बड़े पैमाने पर छंटनी, इतने लोगों की जा सकती है नौकरी

कांग्रेस के कई बड़े चेहरे हिमाचल प्रदेश में प्रचार-प्रसार का रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) भी आज राज्योत्सव समापन कार्यक्रम के बाद हिमाचल दौरे के लिए रवाना होंगे। सीएम बघेल हिमाचल में 2 दिनों तक प्रचार-प्रसार करेंगे।

CM Bhupesh Baghel के अलावा अन्य स्टार प्रचारक

आप, भाजपा और कांग्रेस ने 68 सीटों के लिए सभी नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम भी जारी किए हैं। जिनमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह, प्रवक्ता अलका लांबा सहित अन्य शामिल हैं।

इस बीच, AAP ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा सहित अन्य को आगामी 2022 हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों के रूप में नामित किया है।

यह भी पढ़ें : गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 8 को होगी वोटों की गिनती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटिंग 12 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. अब सभी राजनीतिक पार्टियां राज्य में सरकार बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं. चुनावी मुकाबले में आमने-सामने आने वाले प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) है. राज्य में बीजेपी सत्ता में है और 2017 में पार्टी ने हिमाचल विधानसभा में 43 सीटें जीती थीं।

Back to top button
error: Content is protected !!