गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 8 को होगी वोटों की गिनती

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) के लिए चुनाव आयोग की तरफ से गुरुवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) दो चरणों में होगा, 1 दिसंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के बाद वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें : 5G in Iphone : देश में आईफोन यूजर्स को 7 नवंबर से मिलेगी 5G सर्विस, इन Iphones में मिलेगी सुविधा

कितने पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर वोटर्स

गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 4,90,89,765 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।

Gujarat Election 2022 : राज्य में कुल इतने मतदान केंद्र

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, ”मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। राज्य में कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।”

यह भी पढ़ें : Assembly Bypoll : देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव जारी, देखें किसका मुकाबला किससे

Gujarat Election 2022 में 182 सीटों पर होंगे चुनाव

गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए आज चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावों की तारीख का ऐलान किया। बता दें कि गुजरात में विधानसभा 182 सीटें हैं।

2017 में गुजरात विधानसभा में सभी 182 सीटों के परिणाम घोषित होने के बाद बीजेपी ने 99 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था। वहीं कांग्रेस को 80 सीटें मिली थी। दोनों में अगर अंतर देखा जाए तो महज 19 सीटों का अंतर था। इसे कांटों की टक्कर कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button