Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों के तबादले, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार इधर से उधर

Transfer of Revenue Officials: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कुल 57 अधिकारियों को प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से ट्रांसफर कर नई जगह पदस्थ किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी और वे आगामी आदेश तक नई जगह पर पदस्थ रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- भारत की प्रगति से दुनिया को मिला है नया भरोसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सूची में रायगढ़, बस्तर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, कबीरधाम, बलरामपुर-रामानुजगंज, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, नारायणपुर, राजनांदगांव समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस तबादला सूची में मैदानी जिलों के साथ-साथ बस्तर संभाग और सरगुजा क्षेत्र के अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। विभाग के आदेश के मुताबिक सभी संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्ज नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यानी संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई जगह कार्यभार संभालना होगा। (Transfer of Revenue Officials)

देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट 

Back to top button
error: Content is protected !!