सिहावा विधानसभा दौरे पर सीएम बघेल ने खिसोरा में किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण

CM Bhupesh Baghel : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सिहावा विधानसभा के मगरलोड स्थित खिसोरा प्रवास के दौरान छः स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण किया। इनमें स्वर्गीय ताराचंद साहू, देवनाथ पटेल, अलखराम पटेल, माधोराम पटेल, भूखेलाल पटेल और स्वर्गीय थानूराम बंछोर शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें : सिहावा विधानसभा के खिसोरा में सीएम भूपेश ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हुए शामिल, किसानों से की बातचीत

CM Bhupesh Baghel

CM Bhupesh Baghel छः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

गौरतलब है कि स्वर्गीय ताराचंद साहू का जन्म-1904 में ग्राम भेंडरी (मगरलोड) में कृषक परिवार में हुआ। उन्होंने 1952 में “भारत छोड़ो आंदोलन“ में आपने सक्रिय भाग लिया। साहू का निधन 28 मई 1976 को हुआ। स्वर्गीय देवनाथ पटेल का जन्म 04 सितंबर 1896 को खिसोरा में हुआ। उन्होंने सन् 1932 में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार आंदोलन में भाग लिया। सन् 1968 में देवनाथ पटेल का निधन हुआ।

स्वर्गीय अलख राम पटेल का जन्म सन् 1910 में खिसोरा ग्राम में हुआ। स्वतंत्रता संग्राम में इनका अविस्मरणीय योगदान रहा। पटेल का निधन 25 जनवरी 1982 को हुआ। माधो राम पटेल का जन्म ग्राम खिसोरा में सन् 1918 को हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन में स्मरणीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा सन् 1972 में ताम्रपत्र प्रदान किया गया। सन् 1989 इनका निधन हुआ।

CM Bhupesh Baghel

स्वर्गीय भूखे लाल पटेल का जन्म सन् 1921 में हुआ। स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 1997 को इन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सन् 1999 में इनका निधन हुआ। थानू राम बंछोर का जन्म सन् 1922 में खिसोरा में हुआ। थानू राम बंछोर देश सेवा और समाज सेवा के कार्य में लगकर गांधी विचारधारा के सच्चे भक्त थे। इनका निधन 11 मई 2006 को हुआ।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला, 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

CM Bhupesh Baghel

मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बुधवार को सिहावा विधानसभा दौरे के दौरान मगरलोड स्थित खिसोरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण और राज्यगीत ’अरपा पैरी के धार’ से की। मुख्यमंत्री द्वारा “सब्बो बर अनाज“ के बारे में पूछे जाने पर ग्राम सिंगपुर की रहने वाली कुमेश्वरी ने कहा कि राशन कार्ड बना है। कुमेश्वरी ने फ्री राशन कार्ड की मांग की। जिसपे मुख्यमंत्री ने जांच हेतु कलेक्टर को निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button