CM भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप, कहा- BJP ने ED के जरिए घोषणा पत्र जारी किया

CM Bhupesh ED BJP: ED ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर CM भूपेश ने BJP और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो मैं बोलता था वहीं हो गया। ये लोग सीधा लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। वे ED और IT के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं। कल BJP ने दो घोषणा पत्र जारी की। एक घोषणा पत्र हिंदी में था, जो भाजपा के लेटर हेड में था। दूसरा शाम को जारी हुआ, जो अंग्रेजी में था और ED के लेटर हेड में था।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी ने जगदलपुर में आमसभा को किया संबोधित, कहा – BJP आदिवासियों को कहती है वनवासी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री का दुबई के लोगों से क्या संबंध है। क्यों लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। क्यों गिरफ्तारी नहीं हुई। क्यों महादेव एप बंद नहीं हुआ। बंद करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं कि क्या आपकी डील हुई है। अगर डील नहीं हुई है तो बंद क्यों नहीं करते हैं। (CM Bhupesh ED BJP)

CM भूपेश बघेल ने ED से सवाल पूछते हुए कहा कि मेल की विश्वासनियता क्या है। कोई भी किसी के नाम पर मेल कर देते हैं। मेल में कोई कहता है कि 500 करोड़ दिए हैं। आपने जांच किया? बिना जांच के आरोप लगा दिए। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री आते हैं उससे पहले ED आती है। फिर आरोपी होटल में पकड़े जाते हैं। निर्वाचन आयोग क्या कर रहे हैं। ED यहां घूम रहे हैं। कैसे पैसे होटल तक पहुंच गए। इसका मतलब आपका निकम्मापन है। आपने छिपाया और पकड़ ली। साथ ही कहा बघेल जी को देना है। बघेल तो बहुत सारे हैं। कौन से बघेल ? (CM Bhupesh ED BJP)

CM ने कहा कि मेल आपके पास आ जाता है। इसका मतलब आपसी संबंध है। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। महादेव एप बंद क्यों नहीं हो रहा है। लगातार चल रहा है इसका मतलब आपका संबंध है। प्रधानमंत्री का लेनदेन हुआ है इसलिए कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा नहीं लड़ रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी लड़ाई लड़ रही है। निर्वाचन आयोग को ध्यान देना चाहिए कि जो बड़ी-बड़ी संदूक आ रही है स्पेशल प्लेन से उसकी जांच क्यों नहीं हो रही है। (CM Bhupesh ED BJP)

उन्होंने कहा कि जब साधारण आदमी की जांच हो रही है। इसकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। सेंट्रल CRPF आ रही है। अपना संसाधन क्यों नहीं भेज सकते जांच करने। ED के दावे को लेकर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि इसका मतलब मुझे बदनाम कर रहे हैं। भाजपा डरी हुई है, जिसके कारण आरोप लगाकर बदनाम करना चाहते हैं। पहले हिमंता विस्वा सरमा पर आरोप लगाते थे। अजीत पवार पर आरोप लगाते थे और जांच भी करवाते थे। जांच के बाद वो आपके पार्टी में आ जाते हैं तो सारे मोदी वॉशिंग पाउडर से धुल जाते हैं और साफ सुथरा हो जाते हैं। सारे दाग धुल जाते हैं। (CM Bhupesh ED BJP)

Related Articles

Back to top button