Google Analytics —— Meta Pixel

दंतेश्वरी मंदिर से निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, CM भूपेश बघेल हुए शामिल

CM Bhupesh in Dantewada: देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। CM ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में निकलेगी। लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने की राज्यपाल उईके से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय जगदलपुर के राजमहल परिसर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माईंजी का दर्शन कर प्रदेश के उन्नति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोंदेवी नेताम, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। (CM Bhupesh in Dantewada)

वहीं रायपुर के दक्षिण विधानसभा से PCC चीफ मोहन मरकाम ने यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक अरुण यादव भी मौजूद रहे। सैकड़ों कांग्रेसी इस यात्रा में शामिल हुए। सभी ने विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प दोहराया। मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिला मुख्यालय से अभियान की शुरुआत की। बस स्टैंड में लोगों से हाथ मिलाया। व्यापारियों से हाथ मिलाए। इतना ही नहीं लखमा ने होटल में पूड़ी भी तली। (CM Bhupesh in Dantewada)

मंत्री कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर देश तोड़ने और महंगाई बढ़ाने का आरोप भी लगाया। इस दौरान नगर पालिका सुकमा के अध्यक्ष राजू साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण देव भी मौजूद थे। इधर, खरोरा में कांग्रेस नेता चन्द्रशेखर शुक्ला ने हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में जनता को बताया। क्योंकि ये चुनावी साल है। ऐसे में कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टी वोटर्स को लुभाने में लगे हुए हैं। यात्रा के दौरान चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि हाथ जोड़ो के माध्यम से वे लोगों तक पहुंच रहे हैं और कांग्रेस को फिर सरकार में लाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। (CM Bhupesh in Dantewada)

Back to top button
error: Content is protected !!