CM भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी पर की भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना

CM Bhupesh Krishna Pooja: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपने भिलाई-3 निवास में पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

यह भी पढ़ें:- हरे-भरे पेड़ों के रूप में आकार ले रहे ‘कृष्ण कुंज‘, 169 नगरीय निकायों में 60 हजार पौधों का रोपण

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल सरगुजा का रामगढ़ से भगवान श्रीराम को समर्पित हुआ। उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने रामगढ़ में भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इसके साथ ही श्रीराम वाटिका, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत छह करोड़ 76 लाख रुपए की लागत के टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेवलपमेंट, कॉटेज और डॉरमेट्री सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने इस मौके पर वहां श्रीराम वाटिका में ‘सप्तसुर’ का पौधा रोपित किया। (CM Bhupesh Krishna Pooja)

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, खासकर सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ की परिकल्पना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए सिंहदेव ने कहा कि बेहतर राज्य और जन हित के लिए हमारी जो परिकल्पना थी, उसमें रोजगार और विकास के अवसर के साथ ही पर्यटन में रोजगार के अवसर निकालने पर भी विचार किया गया जिसका परिणाम आज सभी के सामने हैं। आज भगवान राम की प्रतिमा को देख कर हम उनका स्मरण कर रहे हैं। प्रयास है कि जल्द ही यहां दरबार का स्वरूप भी दें। (CM Bhupesh Krishna Pooja)

 

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में रामायण से जुड़ी कथाएं प्रचलित हैं। बाहर के पर्यटकों को भी यहां लाया जा सके, इसके लिए निरंतर सुगम आवागमन तैयार किया जा रहा है। शुभ अवसर पर काम करें तो निश्चित सफलता प्राप्त होगी। राम जी यहां स्थापित हो गए हैं, अब उनकी कृपा से सरगुजा को एक नई पहचान मिलेगी। सरगुजा में सीताबेंगरा, सीता चूल्हा सहित अनेक ऐतिहासिक और आस्था केंद्र हैं। इनके विकास के लिए लगातार हमारी सरकार काम कर रही है। अब रामगढ़ पहाड़ी में जाना आसान हो गया है। सरकार ने बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सुविधाएं भी बढ़ाई हैं। (CM Bhupesh Krishna Pooja)

Related Articles

Back to top button