आज नामांकन दाखिल करेंगे CM भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी होंगी शामिल

CM Bhupesh Nomination: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज यानी 30 अक्टूबर को आखिरी दिन है। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बाकी कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन जमा करेंगे। साथ ही रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। पुलिस मैदान में AICC की महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा भी लेंगी। कांग्रेस इसके बहाने बिलासपुर संभाग के 25 सीटों पर महिला वोटर्स को साधने की तैयारी में है। दरअसल, सत्ता हासिल करने के लिए बिलासपुर संभाग की 25 सीटें अहम है। यही वजह है कि प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ ही कांग्रेस की नजर भी है। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के साथ जातिगत वोटर्स को साधने के लिए AICC के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आचार संहिता लगने से पहले दौरा किया।

यह भी पढ़ें:- MS धोनी बने SBI के ब्रैंड एंबेसडर, जानिए क्या करना होगा काम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। वहीं भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्‌डा और केंद्रीय मंत्रियों ने सभाएं ली। अब नामांकन रैली के बहाने प्रियंका गांधी की चुनावी सभा होगी। कांग्रेस की रणनीति है कि इस बार चुनाव में सभी वर्ग के वोटर्स को अपने पक्ष में किया जाए। नामांकन रैली के लिए जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की प्रभावी उपस्थिति यानी लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। विधानसभावार बैठकों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही बूथ, सेक्टर और जोन कमेटी के पदाधिकारियों की सहभागिता तय करने की जिम्मेदारियां दी गई है। (CM Bhupesh Nomination)

बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर

बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भले ही सत्ता हासिल कर ली, लेकिन प्रदेश के सरगुजा, बस्तर और दुर्ग की अपेक्षा बिलासपुर संभाग में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है। भाजपा ने संभाग की 24 सीटों में 7 सीटें हासिल की। वहीं कांग्रेस ने 13 सीटों पर कब्जा जमाया। जबकि दो सीट जोगी कांग्रेस और दो सीट बसपा के खाते में चला गया। हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मरवाही विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली। कांग्रेस संगठन की समीक्षा बैठकों में हमेशा इस बात पर चर्चा होती रही है। वहीं खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिलासपुर संभाग में स्थिति बेहतर करने का प्रयास करते रहे हैं। हालांकि इस बार माहौल कुछ अलग है। वोटर्स क्या चाहते हैं किसी को कुछ पता नहीं चल रहा है। ऐसे में 3 दिसंबर को पता चलेगा कि वोटर्स ने किसे अपना मुख्य चुना है। (CM Bhupesh Nomination)

Related Articles

Back to top button