Google Analytics —— Meta Pixel

चुनाव से पहले CM भूपेश बघेल का मास्टरस्ट्रोक, बोनस पर प्रतिबंध हटाने PM मोदी को लिखा पत्र

CM Bhupesh on Bonus: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किसानों के बोनस पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि किसानों के बोनस की राशि उनका न्यायोचित हक है। साल 2014-15 और 2015-16 के दो सालों की बोनस राशि के 3700 करोड़ रुपए किसानों को मिलने थे, जो केंद्र सरकार द्वारा बोनस पर प्रतिबंध के चलते अटका हुआ है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि किसानों से साल 2013 में वायदा किया गया था कि उनका एक-एक दाना खरीदा जाएगा, 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा और 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। साल 2014 में केंद्र सरकार द्वारा कृषि उपजों पर बोनस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके चलते किसानों को 2014-15 और 2015-16 का बोनस नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें:- पूर्व प्रधानमंत्री के साथ बदसलूकी, मारपीट करने पर उतारू हो गई आम जनता, पढ़े पूरी खबर

ये राशि 3700 करोड़ रुपए की है जो अब तक किसानों को अप्राप्त है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2013-14 में पूर्ववर्ती सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य जो कि 1350 रुपए प्रति क्विंटल था, लेकिन धान की खरीदी की। मई 2014 में केन्द्र में सरकार बनते ही केन्द्र सरकार द्वारा कृषि उपजों पर दिये जाने वाले बोनस पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था, जिसके कारण पूर्ववर्ती सरकार में राज्य के किसानों को 2014-15 और 2015-16 का बोनस नहीं दिया। किसानों के रोष के भय से केन्द्र सरकार द्वारा 2016-17 के लिये राज्य के किसानों को दिए जाने वाले बोनस के प्रतिबंध को हटा लिया गया। फलस्वरूप पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 2016-17 और 2017-18 में खरीदे गए धान पर 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को बोनस दिया गया। (CM Bhupesh on Bonus)

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि 2018 में उनकी सरकार के गठन के बाद केन्द्र सरकार द्वारा जून 2019 में धान खरीदी पर बोनस दिये जाने पर फिर प्रतिबंध लगा गया, जो अभी भी जारी है। जिसके कारण देश के किसी भी किसान को कृषि उपज पर बोनस नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों की दृष्टि से प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए लिखा है कि किसानों को दिए जाने वाले बोनस पर केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने का कष्ट करें, ताकि किसानों को उनके न्यायोचित हक की बकाया राशि प्राप्त हो सके। (CM Bhupesh on Bonus)

Back to top button
error: Content is protected !!