अपने साथ ED लेकर आते हैं अमित शाह: CM भूपेश बघेल

CM Bhupesh On ED: CM भूपेश बघेल ने राजनांदगांव और कांकेर जिले के दौरे के लिए रवाना होने से पहले मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमित शाह अपने साथ ED लेकर आते हैं। कल फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं तो उसके स्वागत में फिर ED आ रही है। पूर्व सीएम रमन सिंह के त्योहार के चलते चुनावी तारीख बदलने की मांग को लेकर CM बघेल ने कहा कि पहले दिन ही मैंने बोल दिया था कि निर्वाचन आयोग इस पर संज्ञान ले।
यह भी पढ़ें :- World Cup 2023 : भारत से हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आया बुखार
वहीं पूर्व CM रमन सिंह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां भाजपा नहीं लड़ रही है रमन सिंह लड़ रहे हैं। रमन सिंह चलना मतलब पीछे अमन सिंह है। अमन सिंह मोदी के साथ मोदी अडानी के साथ है। अडानी ने गिनकर छत्तीसगढ़ के खदानों को निकाला है। भाजपा अब तक उल्टा लटकना में लगी हुई है। CM भूपेश ने कहा कि यहां भाजपा नहीं लड़ रही, यहां रमन सिंह लड़ रहे हैं। रमन सिंह की ही चली है। (CM Bhupesh On ED)
रमन सिंह का चलना मतलब पीछे अमन सिंह: CM
रमन सिंह का चलना मतलब पीछे अमन सिंह हैं। रमन सिंह PM मोदी के साथ हैं। बोले तो अडानी के साथ हैं और अडानी की नजर छत्तीसगढ़ के खदानों पर है।छत्तीसगढ़ में अमित शाह आए पर उन्होंने कोई बात नहीं कही। किसानों और महिलाओं के लिए क्या करेंगे। सिर्फ उल्टा लटकाने की बात कही। इसलिए उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा, क्योंकि खदान और अडानी के बीच में कांग्रेस की सरकार खड़ी हुई है। असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहले मुंडन करवा लें, फिर हिंदू होने की बात करें। वे असम का हिसाब-किताब ले आए कि सरकारी फंड से क्या किया है। (CM Bhupesh On ED)
हमने तीन बड़ी घोषणाएं की: CM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश में जारी किए गए कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर कहा कि हम सत्ता में हैं। फिर भी तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। पहला 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। दूसरा 17 लाख परिवार को आवास देंगे, भारत सरकार दे न दे। साढ़े 7 लाख लोगों को किश्त चली गई है। 10 लाख लोगों को और देने की घोषणा प्रियंका गांधी ने की है। इसके अलावा जातिगत जनगणना की घोषणा की गई है, लेकिन भाजपा मौन है। क्योंकि पता है कि वह सरकार में नहीं आने वाली है। (CM Bhupesh On ED)



