Google Analytics —— Meta Pixel

CM Bhupesh PM Modi: ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर@2047’ समारोह में शामिल हुए CM, PM भी रहे मौजूद

CM Bhupesh PM Modi: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से केन्द्रीय बिजली मंत्रालय के ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर@2047’ कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। प्रधानमंत्री ने समारोह में डिस्कॉम कंपनियों और बिजली विभागों की परिचालन क्षमता तथा वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना (Revamped Distribution Sector Scheme) का शुभारंभ किया। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी., ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, क्रेडा के सीईओ आलोक कटियार और संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य भी मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से कार्यक्रम में वर्चुअली मौजूद थे। वहीं नई दिल्ली से केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला स्तरीय बिजली महोत्सव का आयोजन

मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य विषय पर जिला स्तरीय बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राजगीत के साथ हुआ। इस दौरान चल चित्र, नुक्कड़ नाटक और पंथी नृत्य के माध्यम से मानव जीवन में बिजली के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई तथा विद्युत क्षेत्र के उपलब्धियों को बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने कहा कि आज के समय में बिजली हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। बिजली के बिना दैनिक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। (CM Bhupesh PM Modi)

यह भी पढ़ें:- August Niyam 2022: अगस्त महीने में बदल जाएंगे ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

उन्होंने कहा कि विद्युतकर्मी हमें निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने के लिए कड़कड़ाती ठंड, धूप, गर्मी व बारिश में भी बिजली की समस्या का निदान करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू ने कहा कि राज्य बनने के बाद लगातार बिजली के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल हुई है। आज हमारा छत्तीसगढ़ विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को अधिक बिजली बिल से राहत दिलाने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिजली बिल हाफ योजना की शुरूआत की है, जिसका लाभ राज्य के सभी नागरिकों को मिल रहा है। मुंगेली जिले में भी बिजली के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य हुआ है, जो सराहनीय है। नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि आजादी के बाद देश में बिजली व ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। (CM Bhupesh PM Modi)

 

भारत की प्रगति को गति देने में एनर्जी और पावर सेक्टर की बड़ी भूमिका है। हमें बिजली का उपयोग आवश्यकता के अनुरूप करना चाहिए। विभागीय अधिकारी द्वारा विद्युत के क्षेत्र में जिले की उपलब्धी के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर राहुल देव, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम मुंगेली अमित कुमार, मण्डी बोर्ड के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रभु मल्लाह, सांसद प्रतिनिधि आशिष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप पाण्डेय, नगर पालिका मुंगेली के पार्षदगण, वरिष्ठ नागरिक स्वतंत्र मिश्रा, राकेश पात्रे, उर्मिला रमेश यादव, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने कार्यक्रम के समापन में आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी ने किया। (CM Bhupesh PM Modi)

बिजली महोत्सव का ग्रैंड फिनाले

साल 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त और संपन्न करने, परंपरागत ऊर्जा के साथ ही गैर पारंपरिक ऊर्जा का उपयोग और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 25 जुलाई से 30 जुलाई तक ’उज्जवल भारत, उज्ज्वल भविष्य पावर @2047’ के थीम पर बिजली महोत्सव के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि अगले 25 सालों में देश को एक नई गति देने के लिए ऊर्जा सेक्टर की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि देश में बिजली उत्पादन को बढ़ाने के साथ ही बिजली बचाने पर भी ज़ोर दिया जा रहा। प्रधानमंत्री ने आग्रह करते हुए कहा कि बिजली सेक्टर की मजबूती हर किसी का संकल्प होना चाहिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से धमतरी ज़िला भी इस कार्यक्रम से दोपहर 12 बजे से जुड़ा रहा। इस अवसर पर सिहावा विधायक और उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि पूरे देश सहित धमतरी ज़िले में ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। (CM Bhupesh PM Modi)

इसी कड़ी में ’बिजली महोत्सव’ मनाया जा रहा। आगामी 25 सालों में बिजली उत्पादन, इसमें आत्मनिर्भरता लाने और बचाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई है। केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से इसे लागू किया जाना है। आज ऊर्जा उत्पादन में देश अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत ग्राम अर्जुनी में 132/33 के वी उपकेंद्र की स्वीकृति मिली। इसके तहत 33/11 के.वी. तीन उपकेंद्र का निर्माण किया गया और चार नए उपकेंद्र के निर्माण की स्वीकृति मिली है। ज़िले में पिछले चार सालों में 34 हजार 435 कृषि पंप उपभोक्ताओं में से तीन हजार 420 पंप का निःशुल्क ऊर्जीकरण किया गया। साथ ही 34 हजार 430 कृषि पंपधारियों को 527.95 करोड़ रूपये की छूट दी गई। साथ ही 37 हजार 478 बीपीएल उपभोक्ताओं को 28 करोड़ 59 लाख रूपये की छूट दी गई।

बिजली सबकी आवश्यकता है और आनेवाले वर्षों में सभी को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल सके, इसके मद्देनजर उन्होंने सबको बिजली बचाने की अपील की। महापौर, नगरपालिक निगम धमतरी श्री विजय देवांगन ने केंद्र और राज्य शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ’बिजली महोत्सव’ के अवसर पर सबको शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने ’बिजली बिल हाफ योजना’ की घोषणा कर 2019 से इसे लागू किया। इससे 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को छूट मिली। इसमें धमतरी ज़िले के एक लाख 61 हजार 365 उपभोक्ताओं में से एक लाख 32 हजार 165 को अब तक 92 करोड़ रुपये की छूट मिली है। इस मौके पर सौभाग्य योजना के 16 और सौर सुजला योजना से लाभान्वित 10 हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। इनमें अर्जुनी के होमेश कुमार सिन्हा, ओम सिन्हा, तेलीनसत्ती के श्यामलाल सिन्हा, रेखा ध्रुव, मनोहर ध्रुव, अशवंतीन यादव, धनसिंग साहू, होमनलाल सिन्हा, भटगांव के जागेश्वर साहू और रोहित साहू शामिल हैं।

वहीं कोटरवाही की फूलबती, झुरातराई के विमल, पथर्रीडीह के भुवनेश्वर और कुम्हड़ा के खामसिंग को सौभाग्य योजना के तहत सम्मानित किया गया। इसी तरह सौर सुजला योजना से बिरेतरा के घनश्याम, भोजराम, बालाराम, मुड़पार के पतिलाल, भटगांव के देवेन्द्र कुमार और बायोगैस योजना से रूद्री के राजेश कुमार को सम्मानित किया गया। बता दें कि बिजली महोत्सव के दौरान ऊर्जा के परम्परागत और गैर परम्परागत स्त्रोतों से हुए और संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक शरद लोहाना, कलेक्टर पी.एस.एल्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत प्रियंका महोबिया समेत अधिकारी और हितग्राही कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!