Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश ने रामपुर को दी करोड़ों की सौगात, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh Rampur Tour: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चिर्रा गांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। CM बघेल विधानसभा रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लगभग 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया, जिसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण और 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक राशि के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल है।

यह भी पढ़ें:- महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

रामपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री बघेल क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिसके तहत लोक निर्माण विभाग उपसंभाग कोरबा के अंतर्गत 28 करोड़ 28 लाख के चांपा गेवरा रेलमार्ग पर उरगा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग में 9 करोड़ 14 लाख 88 हजार के तिलाईडबरा से करतला रोड तक 2 कि.मी. लंबा सड़क निर्माण पुल-पुलिया समेत 4 कार्य और वन विभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार के 8 सड़क निर्माण कार्य शामिल है। (CM Bhupesh Rampur Tour)

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 8 कार्य के लिए 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1 करोड़ 81 लाख 91 हजार के 10 विभिन्न कार्य और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 8 लाख 76 हजार के 2 कार्य शामिल है। (CM Bhupesh Rampur Tour)

इसी प्रकार शिलान्यास और भूमिपूजन के कार्यों के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20 करोड़ 53 लाख 77 हजार के 22 कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा के 3 करोड़ 99 लाख 63 हजार के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग कोरबा अंतर्गत 1 करोड़ 42 लाख 24 हजार के 2 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94 लाख 60 हजार के 6 कार्य शामिल है। (CM Bhupesh Rampur Tour)

रामपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं – 

  • कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क की घोषणा।
  • चिर्रा और कुदमुरा गांव में धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा।
  • चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और  मुक्तिधाम का निर्माण।
  • बरपाली में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
  • रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान।
  • तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा गांव के हाई स्कूलों का  हायर सेकेंडरी में उन्नयन।
  • कनकी गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल में  हाई स्कूल भवन का निर्माण।
  • कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • करतला गांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
  • चिर्रा गांव में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन का निर्माण।
  • रामपुर और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होगा।
Back to top button
error: Content is protected !!