Google Analytics —— Meta Pixel

CM Camp Office : मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ, जारी हुए नंबर

CM Camp Office : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले स्थित अपने गृह ग्राम बगिया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का धर्मपत्नी के साथ शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय  (CM Camp Office ) का उद्देश्य जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा सकें और मुख्यमंत्री जनता का निकट एवं निरन्तर संपर्क बना रहे इस उद्देश्य से कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है l.

यह भी पढ़े :- आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने किया निष्कासित, पार्टी विरोधी बयान का लगा आरोप

आम जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति एवं सोच का सही ज्ञान हो।
जनता और प्रशासन में सही तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कैम्प कार्यालय में अभी आकाश गुप्ता को बैठाया गया है और आगे अधिकारी को यहां का प्रभार दिया जाएगा l यहां के कैम्प कार्यालय का सम्पर्क नंबर है 07764-250061, 07764-250062, 07764-250068
इस अवसर पर कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक वास्तव, आई जी अंकित गर्ग , कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल, एस पी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l (CM Camp Office )

Back to top button
error: Content is protected !!