Google Analytics —— Meta Pixel

आज दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

CM Dantewada Bijapur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 4 अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इन जिलों में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय हेलीकॉप्टर से सुबह 11.25 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 12 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद कई विकासकार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01.50 बजे दंतेवाड़ा से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, जहां वे 2.15 बजे सेंट्रल बीजापुर लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : पत्रकारों के लिए आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

CM साय 2.20 बजे वहां मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश और तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3.35 बजे पुलिस लाइन में सुरक्षा बलों के साथ चर्चा करने के बाद 3.50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत वाले 48 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 59 करोड़ 57 लाख रुपए के 10 कार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 63 लाख रुपए के 38 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। (CM Dantewada Bijapur Tour)

100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण

मुख्यमंत्री जिन नये निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें मुख्य रूप से कुआकोंडा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य की लागत राशि 2.72 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा में 32 नग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स लागत राशि 99 लाख रुपए और 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य 1.60 करोड़ रुपए, बारसूर में बुढ़ा तालाब में सौंदर्यीकरण लागत राशि 4.53 करोड़ रुपए, डंकनी-शंकनी नदी के तट पर घाट निर्माण और अन्य कार्य 36.59 करोड़ रुपए, 500 सीटर आवासीय विद्यालय कारली के भवन निर्माण कार्य राशि 4.87 करोड़ रुपए, डुमाम नदी पर एनीकट निर्माण 3.50 करोड़ रुपए, दुगेली एनीकट निर्माण कार्य लागत राशि 3.72 करोड़ रुपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदनार का निर्माण कार्य लागत राशि 75 लाख रुपए, गीदम विकासखंड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र हिडपाल का निर्माण लागत राशि 28 लाख रुपए का लोकार्पण कार्य शामिल है। (CM Dantewada Bijapur Tour)

38 निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर 107.63 करोड़ रुपए की लागत वाले 38 निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें कुआकोण्डा में आस्था विद्या मंदिर किरन्दुल के लिए भवन निर्माण, कर्मचारी के लिए आवास, छात्रावास भवन, सड़क नाली बाऊड्री निर्माण आदि अन्य आवश्यक निर्माण के लिए 42.19 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा के रानीबाग में भक्त निवास निर्माण कार्य के लिए लागत राशि 3.26 करोड़ रुपए शामिल है। इसी तरह मड़कामीरास में 50 सीटर आदिवासी प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास, जंगमपाल और मारजूम में 50 सीटर कन्या आश्रम, बड़ेगुडरा और पालनार में 100 सीटर आदिवासी प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास निर्माण, बोदली, समेली, नहाड़ी, धुरगुम, पोटाली, कौरगांव मुस्तलनार और गुमलनार में आदिवासी बालक आश्रम निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। (CM Dantewada Bijapur Tour)

पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास निर्माण

गीदम में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास और आदिवासी नवीन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, समेली में 100 सीटर आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, कासोली और दंतेवाड़ा में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, कुआकोण्डा, कासोली और दंतेवाड़ा में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। इसके अलावा कार्यक्रम में ग्राम जांवगा में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य के लिए 2.21 करोड़ रुपए, कैडियापारा एनीकट निर्माण झोड़ियाबाड़म नदी पर एनीकट निर्माण, फरसपाल जलाशय योजना का जीर्णोद्धार और नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2.55 करोड़ रुपए, डंकनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 4.45 करोड़ रुपए और ग्राम मुलेर में 3.45 करोड़ रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य भूमिपूजन होगा। (CM Dantewada Bijapur Tour)

209 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय बीजापुर में 263 करोड़ 67 लाख 23 हजार रुपए की लागत वाले 209 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 35 करोड़ 13 लाख 26 हजार रुपए के 64 कार्यों का लोकार्पण और 228 करोड़ 53 लाख 97 हजार रुपए के 145 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय द्वारा लोकार्पित होने वाले कार्यों में मुख्य रूप से बीजापुर में 01 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, 5 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 10 गांवों ताडमेर, कोरलापल्ली, ओडसा, दुधेडा, गोटाईगुडा, पे-बासगुड़ा, गिलगिचार्, इंतुलनार, नुकनपाल में निर्मित नल जल योजना, 10 करोड़ 93 लाख 58 हजार रुपए की लागत से 15 स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूलों में कक्ष निर्माण अन्य कार्यों, मिरतूर में 65 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन शामिल है। (CM Dantewada Bijapur Tour)

4 उचित मूल्य दुकान का निर्माण

50 लाख 57 हजार रुपए की लागत 04 उचित मूल्य दुकान निर्माण, 35 लाख 50 हजार रुपए की लागत से चार आंगनबाड़ी भवन, 02 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए की लागत से कोत्तापल्ली और रूद्रारम में तालाब निर्माण, 96 लाख 60 हजार रुपए की लागत से अनुभागीय कार्यालय भवन भैरमगढ़ और भोपालपटनम, 76 लाख 55 हजार रुपए की लागत से गुण्डम का विद्युतीकरण कार्य, 01 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से नियद नेल्लानार ग्रामों में सोलर ड्यूल पम्प निर्माण कार्य, 76 लाख 56 हजार रुपए की लागत से गुण्डम के 52 घरों में बिजली कनेक्शन, 69 लाख रुपए की लागत से 13 नग सोलर हाई मास्ट की स्थापना सहित अन्य कार्य शामिल हैं। (CM Dantewada Bijapur Tour)

नल जल योजनाओं की आधारशिला

मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर बीजापुर के 27 गांवों में 130 करोड़ 08 लाख 88 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली नल जल योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र में 77.10 लाख रुपए की लागत 6 सीसी रोड और फरसेगढ़-सेन्ड्रा-चेरपल्ली सड़क, बेदरे-नुगुर-कोण्डे सड़क, मिरतुर में हेलीपेड, बीजापुर में सखी स्टाफ सेंटर, भैरमगढ़ जलाशय के जीर्णोंद्धार और नहर मरम्मत कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनपद पंचायत बीजापुर के अंतर्गत कुल 08 कार्य 79.77 लाख रुपए, जनपद पंचायत भोपालपटनम अंतर्गत 07 कार्य 103.05 लाख, जनपद पंचायत उसूर में 05 कार्य 55.18 लाख, हिरौली से मुतवेंडी मार्ग अंतर्गत 5 पुलियों का निर्माण लागत 215.10 लाख, कावडगांव से मुतवेंडी तक डामरीकृत सड़क निर्माण लागत 185.32 लाख, जिला चिकित्सालय बीजापुर में रैन बसेरा और दालभात केन्द्र कैन्टीन भवन निर्माण लागत 69.44 लाख की आधारशिला रखेंगे। (CM Dantewada Bijapur Tour)

खेल मैदानों के निर्माण की आधारशिला

समग्र शिक्षा और नियद नेल्लानार अंतर्गत कुल 65 प्राथमिक शाला केन्द्र लागत 16 करोड़ 60 लाख, विकासखण्ड बीजापुर में 8 आदिवासी बालक और कन्या आश्रमों का निर्माण लागत 13 करोड़ 2 लाख रुपए, विकासखण्ड भैरमगढ़ में 20 आश्रम भवन निर्माण लागत 33 करोड़ 12 लाख 70 हजार रुपए, विकासखण्ड भोपालपटनम में कुल 26 आदिवासी बालक-बालिका आश्रमों का निर्माण लागत 42 करोड़ 60 लाख 51 हजार रुपए और 30 करोड़ 14 लाख 59 हजार रुपए की लागत से 25 गांवों में विद्युतीकरण कार्य की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत 18 गांवों में 1 करोड़ 99 लाख 65 हजार रुपए की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी भवनों, 06 गांवों में 45 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उचित मूल्य दुकानों, 31 गांवों में 1 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपए से बनने वाले सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और 23 गांवों में 56 लाख 25 हजार रुपए की लागत वाले खेल मैदानों के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। (CM Dantewada Bijapur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!