Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल आज रायपुरवासियों को देंगे 1004 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पढ़ें पूरी खबर

CM Gift to Raipur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज (27 सितंबर) रायपुर शहर को 1003.88 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल पांच बड़े विकास कार्यों के लिए तात्यापारा के नवीन मार्केट में भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में जी.ई. रोड के शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य है, जिसकी लंबाई 510 मीटर तथा निर्माण लागत राशि 134.66 करोड़ रूपए है। इस सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और शहर के लोगों को हैवी ट्रेफिक से भी निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का समापन आज, CM भूपेश बघेल होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर शहर के रिंग रोड क्र.1 और तेलीबांधा चौक से अग्रसेन धाम चौक लाभांडी तक 6-लेन फ्लाई ओव्हरब्रिज निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे जिसकी निर्माण लागत राशि 473.13 करोड़ रूपए है। रायपुर शहर में महादेवघाट एवं चंदनीडीह में खारुन रिवर फ्रंट के निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी लंबाई 1.55 कि.मी. है एवं निर्माण लागत राशि 197.36 करोड़ रूपए है। रायपुर शहर के एक्सप्रेस-वे (टेमरी) से माना व्ही.आई.पी. मार्ग पर ऐलिवेटेड कॉरिडोर समेत एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मार्ग का 6-लेन में निर्माण कार्य, जिसकी निर्माण लागत राशि 156.27 करोड़ रूपए हैं। (CM Gift to Raipur)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर शहर के रिंग रोड क्र.1 पर उद्योग भवन महावीर नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे जिसकी निर्माण लागत  रु. 42.42 करोड़ रूपए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज (27 सितंबर) दोपहर एक बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक किया जा रहा है।  राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक अंतर्गत 16 पारंपरिक खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। यह प्रतियोगिताएं रायपुर के 4 खेल मैदानों में चल रही है। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद और कबड्डी का आयोजन हो रहा है। (CM Gift to Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!