Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे अगले मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren Resigned: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इधर, ED की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा देने गए। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायकों ने राजभवन के बाहर हंगामा किया। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को आज रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। बाद में विधायक दल के प्रतिनिधियों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें:- उज्जैन और काशी की तर्ज पर बनेगा राजिम कॉरीडोर, केंद्र से मांगा सहयोग : मंत्री बृजमोहन

राजभवन से बाहर निकलकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगिर आलम ने कहा कि हमने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल से मांग की कि विधायक बाहर खड़े हैं, चाहें तो गिनती कर लें। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पत्र पढ़ रहा हूं। बुलावा जल्द भेजूंगा। बताया जा रहा है कि ED गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को पुराने सीएम हाउस में रखेगी। वहां पर तैयारी चल रही है। झारखंड राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के आदेश पर गृह सचिव को हटाया दिया गया है। गृह सचिव के अतिरिक्त प्रभार मुख्य सचिव को दिया गया है। बता दें कि ED कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM सोरेन से पूछताछ कर रही थी। (CM Hemant Soren Resigned)

कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दिया है और हम लोगों ने अपना दावा पेश किया। हमारे साथ 47 MLA हैं। हम लोगों ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया है। सभी विधायक हमारे साथ हैं। झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “विधायक दल के रूप में चंपई सोरेन को हमने चुन लिया है, राज्यपाल से निवेदन है कि उन्हें शपथ दिलाएं। (CM Hemant Soren Resigned)

Back to top button
error: Content is protected !!