Google Analytics —— Meta Pixel

CM विष्णुदेव साय ने की मां चंद्रहासिनी की पूजा, महानदी महाआरती में हुए शामिल

CM in Chandrahasini Temple: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सक्ती जिले के चंद्रपुर में विराजित मां चंद्रहासिनी मंदिर में देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में मां चंद्रहासिनी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा समेत विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल, समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, 6 साल से लंबित मांग 24 घंटे के अंदर हुई पूरी

मुख्यमंत्री साय चंद्रपुर में महानदी के दरहाघाट तट पर आयोजित मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर सीएसआर मद से निर्मित गंगा आरती दरहाघाट का लोकार्पण किया। महाआरती में मातृशक्ति महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। CM साय ने गंगा आरती के अवसर पर सभी को देवउठनी एकादशी की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक दशक पहले इस भव्य आयोजन के शुभारंभ का सौभाग्य मुझे मिला था। फिर यहां आने का मौका मिला है। महानदी छत्तीसगढ़ के लिए जीवनदायिनी है। इससे जनजीवन को जल तो मिल रहा है। इसके साथ ही यह प्रदेश में ऋषि परम्परा की साक्षी भी है। (CM in Chandrahasini Temple) 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। अब अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बन चुका है। प्राण-प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बने हैं। छत्तीसगढ़ से भी लोग अयोध्या में सेवा दे रहे हैं। यहां के डॉक्टर अभी भी वहां निशुल्क सेवा दे रहे हैं। रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि तीर्थ यात्रा योजना को फिर शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों के कॉरिडोर बनाने का भी काम कर रहे है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नदियां किसी भी संस्कृति की जीवंत प्रतीक होती है। (CM in Chandrahasini Temple)

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नदियां सिर्फ बहता पानी नहीं, बल्कि इसके साथ बसे समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की पहचान होती है। भारतीय संस्कृति में नदियों को जीवनदायिनी कहा गया है। मानव सभ्यता को पीढ़ी दर पीढ़ी सींचती संवारती हमारी इस अमूल्य विरासत रूपी नदियों को सहेजने का भाव हम सभी के अंदर एक कर्तव्य के रूप में पल्लवित हो, इसमें यह आयोजन महती भूमिका निभाएगा। साध्वी प्रज्ञा देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, गोकुलानंद पटनायक, संतराम यादव, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, मातृशक्ति महिलाएं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। (CM in Chandrahasini Temple)

Back to top button
error: Content is protected !!