CM भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

CM Instructions to Collector: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को धान खरीदी केंद्रों में रखरखाव को सुनिचित करने के निर्देश दिए हैं। CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जवानों पर फायरिंग करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार 

CM भूपेश ने कहा कि प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज समेत सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए । धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। बता दें कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी प्रक्रिया चलेगी। इस साल करीब 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। (CM Instructions to Collector)

वहीं छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बहुत ही धीमी गति से चल रही है। छत्तीसगढ़ में चुनाव का असर धान खरीदी पर भी देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में किसानों को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एक से बढ़कर एक लुभावने वादे किए हैं। भाजपा ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने और एकमुश्त राशि देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने 3200 रुपए क्विंटल धान खरीदी के साथ कर्जमाफी की घोषणा की है। लिहाजा, किसान धान बेचने ही नहीं पहुंच रहे हैं। किसानों को नई सरकार बनने का इंतजार है। (CM Instructions to Collector)

Related Articles

Back to top button