Google Analytics —— Meta Pixel

इस गुरुवार को भी जनता की समस्या नहीं सुन पाएंगे CM साय, 18 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित

CM Jandarshan Postponed: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस गुरुवार को भी जनता की समस्या नहीं सुन पाएंगे। दरअसल, हर हफ्ते गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरुवार यानी 18 जुलाई को किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले 11 जुलाई को होने वाले जनदर्शन को भी स्थगित किया गया था। ऐसे में ये दूसरी बार है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन स्थगित हुआ है। हालांकि उससे पहले यानी 4 जुलाई को जनदर्शन का आयोजन किया गया था, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने CM हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री साय को अपनी समस्या बताई थी। 

यह भी पढ़ें:- आज फिर दिल्ली जाएंगे CM विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव

कहा जा रहा है कि इस बार जनदर्शन स्थगित करने का कारण CM साय का दिल्ली दौरा है। दरअसल, वे आज यानी 17 जुलाई को फिर दिल्ली जाएंगे। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्‍तार की चर्चा फिर तेज हो गई है। CM साय दिल्ली दौरे के दौरान संगठन के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। बता दें कि CM 3 हफ्ते के अंदर दूसरी बार दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि इस बार उनके साथ डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहेंगे। अभी साय कैबिनेट में 2 मंत्रियों के पद खाली है, जिसमे से एक पद पहले से खाली था। दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे के बाद से खाली पड़ा है। (CM Jandarshan Postponed)

पुराने चेहरों को मिल सकता है मौका

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल से एक ओबीसी विधायक को बाहर किया जा सकता है, जिनकी जगह पर रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मुणत या बिलासपुर विधायक से अमर अग्रवाल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इनके अलावा दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव और कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी को भी साय कैबिनेट में शामिल करने की संभावना है। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंंडल में कोई भी वरिष्ठ मंत्री मौजूद नहीं है। ऐसे में बीजेपी पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। (CM Jandarshan Postponed)
Back to top button
error: Content is protected !!