CM Ka Balodabazar Daura: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM 

CM Ka Balodabazar Daura: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाटापारा नगर स्थित रावणभाटा मैदान मे आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं माँ मांवली महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान समाज की महिलाओं ने खुमरी पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन में पटपर भाटापारा नगर में आदिवासी समाज के लिए 2 एकड़ भूमि आरक्षित करनें एवं सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपए स्वीकृति की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:- Rojgar Mela Ka Aayojan: शिक्षित बेरोजगारों के लिए 22 और 23 अगस्त को रोजगार मेला, 20 हजार तक मिलेगा मासिक वेतन

वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय हाई स्कूल दंतरेगी का नामकरण स्व संतोष ध्रुव पर एवं शासकीय हाई स्कूल टोनाटार का नामकरण शहीद धनंजय वर्मा के नाम पर करनें की घोषणा किए है। इस दौरान कैबिनट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया,खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन,पूर्व राज्यसभा सांसद छाया,संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू,अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य गणेश ध्रुव,मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा,निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर,जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,विद्याभूषण शुक्ला,सुनील महेश्वरी,समाज प्रमुख बंशीलाल नेताम,कलेक्टर रजत बंसल पुलिस अधीक्षक दीपक झा उपस्थित थे। (CM Ka Balodabazar Daura)

   

CM बघेल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सभा को संबोधित करतें हुए भूपेश बघेल ने आदिवासियों के हित में किये जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। आदिवासी संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ अस्मिता की पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमने विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त में अवकाश दे कर एक उत्सव मनाने का कार्य किए है। इस वर्ष हमनें पिछड़ी जनजाति के पढ़े लिखें नौजवान युवक युक्तियों को शासकीय नौकरी बड़ी संख्या में प्रदान की है। इसके साथ ही आने वाले समय मे 10 हजार शिक्षकों की भर्ती करनें की तैयारी की जा रहीं है। उन्होंने आगें कहा कि राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गौधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रमुख है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने में राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए है। हमने इसकी सीटे भी बढ़ाई है। (CM Ka Balodabazar Daura)

यह एक ऐसा सरकारी स्कूल है, जिसमें अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावकों में उत्साह है। अब हम उच्च शिक्षा में भी अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज संचालित करने की योजना बना रहे है। राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्रोत प्रारंभ हुए हैं। जिसके पास पहले कोई रोजगार नहीं होता था। वे गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। इसी तरह सरकार गोठान योजना के माध्यम से गोधन की रक्षा कर रहा है। गौठान में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना की पूरे देश में सराहना की जा रही है। गांव की परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। हमनें अब 4 रूपए प्रति लीटर की दर से गो-मूत्र की खरीदी की जा रही है।योजनाओं को चलाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। खेतों में फसल उत्पादन के लिए वर्मी कंपोस्ट का उपयोग कर बीमारियों से बचा जा सकता है।वर्तमान में खेती के रकबा में वृद्धि हुआ है और इसके प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। आने वाले समय में धान खरीदी प्रति क्विंटल 25 सौ से बढ़कर 28 सौ रुपए तक हो जाएगी। (CM Ka Balodabazar Daura)

बादल एकेडमी के लिए कलेक्टर रजत बंसल की प्रशंसा

मुख्यमंत्री बघेल ने खुले मन से कलेक्टर रजत बंसल के नेतृत्व में बस्तर में प्रारंभ हुई बादल एकेडमी की प्रशंसा की। जगदलपुर में प्रारंभ हुई बादल एकेडमी जनजाति संस्कृति के रूप में प्रसिध्द लोकनृत्य, स्थानीय बोलियां,साहित्य और शिल्प कला के संरक्षण के लिए शुरू हुई बस्तर एकेडमी ऑफ डॉस,आर्ट और लेंग्वेज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होनें इस जिलें के लोगों को वहां भ्रमण कराने का भी निर्देश दिए है। उक्त मौके पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,डीएफओ के आर बढ़ई, जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूर दराज से आएं आदिवासी समाज के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (CM Ka Balodabazar Daura)

Related Articles

Back to top button