मुख्यमंत्री ने खारून नदी में लगाई आस्था की डुबकी, कार्तिक पूर्णिमा पर किया स्नान
CM Kartik Snan: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पुन्नी के अवसर पर सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा का निर्वहन किया जाता है। पुन्नी मेला के अवसर पर आज यहां आसपास के सभी गांव के लोग आते हैं। पुन्नी मेला हमारी प्राचीन परंपरा है, हमारे छत्तीसगढ़ के गांव, शहरों की परंपरा का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें:- इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, सिर्फ इतने में घर लाए फोन
कार्तिक माह में सुबह का स्नान और शिवजी पर जल चढ़ाने की परंपरा रही है, आज से गांवों के घाटों में मेले का आयोजन शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रकाश पर्व का शुभ दिन भी है, गुरुनानक जी की जयंती है, जिनका छत्तीसगढ़ से पुराना नाता रहा है, उनके जुड़ाव के स्थल महासमुंद जिले के गढ़फुलझर को हमने पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पिछले साल खारुन नदी के घाट के विकास की घोषणा की थी, अब बजट में प्रावधान के साथ घाट के विकास का काम शुरू हो जाएगा। (CM Kartik Snan)
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी जनों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए, ऐसी कामना करता हूँ।
आज के दिन पवित्र नदियों, सरोवरों में स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ करने से पुण्यलाभ होता है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 8, 2022
CM ने कहा कि हमारे प्रदेश में किसान भाई धान कटाई की शुरुआत कर चुके हैं। एक नवंबर से धान की खरीदी भी शुरू हो चुकी है, किसान भाई समर्थन मूल्य में धान बेच रहे हैं और समय पर उन्हें भुगतान भी हो रहा है। दिवाली के पहले हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त भी दे दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से हाल ही में हमने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन भी राज्योत्सव के अवसर पर किया। (CM Kartik Snan)
लेकर महादेव का नाम
पूर्ण हुआ कार्तिक स्नान pic.twitter.com/RQzGHuo0oQ— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 8, 2022
मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ साथ अपनी संस्कृति के संरक्षण और उसके विकास के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं। जिसमे प्रदेश की जनता की भागीदारी है। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। (CM Kartik Snan)
LIVE: कार्तिक पूर्णिमा स्नान, महादेव घाट (रायपुर) https://t.co/tflZdpVxjy
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 7, 2022
कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की।
हर हर महादेव! pic.twitter.com/v5Kp6KE9NY
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 8, 2022
आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं। pic.twitter.com/w3gRy6OD3W
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 8, 2022
LIVE: कार्तिक पूर्णिमा स्नान, महादेव घाट (रायपुर) https://t.co/UOJq1tcHIY
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 7, 2022