Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने बजट को लेकर पांच मंत्रियों से की चर्चा, तैयारियों की समीक्षा भी की

CM Meeting For Budget: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प, उच्च शिक्षा एवं तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यकी, संस्कृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें:- CM ने संस्कृति विभाग की दो नवीन योजनाओं को दी स्वीकृति, पढ़ें पूरी खबर

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव रेणुजी पिल्ले, सचिव एस.भारतीदासन, सचिव अंकित आनंद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। (CM Meeting For Budget)

बता दें कि देश का बजट आने में कुछ दिन बाकी है। इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले 26 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय में हलवा बांटकर बजट डॉक्युमेंट्स को आखिरी रुप दिया। इस दौरान वित्त मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। सभी ने हलवे के स्वाद को चखकर कार्य को आगे बढ़ाया। हलवा सेरेमनी के बाद 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक बजट से जुड़े सभी अधिकारी वित्त मंत्रालय में ही रहेंगे। इस दौरान करीब एक हफ्ते तक वित्त मंत्रालय के अधिकारी परिवार से दूर रहेंगे। (CM Meeting For Budget)

हलवा सेरेमनी के मौके पर वित्त राज्यमंत्री भगवत किशनराव कराड़ के साथ-साथ वित्त मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर भी शामिल रहे। इसे एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र के पहले द‍िन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। पूरे बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक रहेगा। करीब एक महीने की छुट्ट‍ियों के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा। (CM Meeting For Budget)

Back to top button
error: Content is protected !!