CM भूपेश ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, फिर किया पलटवार, पढ़ें पूरी खबर

CM on Amit Shah: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हें स्मृति स्वरूप भेंट की।

यह भी पढ़ें:- कुम्भकार समाज का हमारे सामाजिक संस्कारों में महत्वपूर्ण योगदान: CM बघेल

बता दें कि कोरबा की जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज किया। उन्होंने डबल इंजन का फायदा गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार होगी तो वे छत्तीसगढ़ गठन के सपने को तेजी से पूरा कर पाएंगे। इधर, रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री को विदा करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ट्रबल इंजन बन चुकी है। रायपुर एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को हिमाचल वालों ने इनकार कर दिया। (CM on Amit Shah)

CM ने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। वह चलने वाली नहीं है यह सब जान चुके हैं। पुरानी पेंशन लागू नहीं कर पाए, किसानों को दाम नहीं दे पाए। छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है कि ये डबल इंजन, ट्रबल इंजन है। अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार शाह साहब ने भाजपा के लिए 65 पार की बात कही थी। उस समय मैंने कहा था कि वे अपने लिए नहीं कह रहे हैं वह हमारे लिए कह रहे हैं। हुआ यही कि हम 68 पार कर गए। अब तो 71 हमारे हैं। (CM on Amit Shah)

साल 2023 भी हमारा है। 2024 भी हमारा होगा। जनता जान चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की सरकार के 2024 में 10 साल पूरा होंगे। महंगाई, बेरोजगारी से सब त्रस्त हैं। जो वादे केंद्र सरकार ने किये थे, वह रोजगार की बात है वह लोगों को कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। महंगाई से लोग परेशान हैं। मैं समझता हूं कि 2023 हम जीतेंगे, 2024 में हम सभी लोकसभा सीट जीतेंगे। अमित शाह ने कोरबा में सवाल उठाया था कि कांग्रेस ने चार साल में क्या किया है। (CM on Amit Shah)

शाह के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबको मालूम है कि चार साल में कांग्रेस ने क्या किया। भेंट-मुलाकात में हम तो जनता से ही पूछते हैं कि शासन की योजनाओं का लाभ मिला कि नहीं मिला। गोधन न्याय योजना का लाभ मिला कि नहीं मिला, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिला कि नहीं मिला। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में आपके बच्चे जा रहे हैं कि नहीं। हाट-बाजार क्लिनिक योजना का लाभ ले रहे हैं कि नहीं। सारी योजनाओं का लाभ लोग ले रहे हैं। जनता खुद बता रही है। छत्तीसगढ़ के लोग तो जानते ही हैं। दिल्ली के लोग भी जानना चाहें तो जनता से पूछ लें। (CM on Amit Shah)

Related Articles

Back to top button