Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बेमेतरा हिंसा को लेकर बवाल जारी, जानिए CM भूपेश बघेल ने क्या कहा…

CM on Bemetara Violence: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा हिंसा को लेकर बवाल जारी है। इसी बीच घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है वह नहीं होनी चाहिए थी। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की नजर बनी हुई है। मैं सबसे अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें। कानून अपना काम करेगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- अपनों के निशाने पर गहलोत सरकार, सचिन पायलट ने खोला मोर्चा

बता दें कि बेमेतरा हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। BJP नेता इस घटना को लेकर लगातार राज्य सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक नारायण चंदेल ने बेमेतरा के बिरनपुर में हुई हिंसा को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे से उनके बंगले में मुलाकात की। मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि बेमेतरा के बिरनपुर घटना पर हमने चर्चा की है। दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। (CM on Bemetara Violence)

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद के बंद को BJP समर्थन देगी। लव जिहाद के मामले में हिंदू युवक की हत्या हुई है। लव जिहाद की सूचना पुलिस को थी। नारायणपुर, धमतरी, कवर्धा में भी 2 पक्षों में विवाद हुआ है। चंदेल ने कहा कि बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक धर्म विशेष के 50 से ज्यादा लोगों ने जबरन साजिश के तहत स्कूली बच्चों के विवाद में हिंदू युवक की हत्या कर दी। ये पूरा मामला लव जिहाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हम प्रशासन से अपराधियों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग करते हैं, जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। (CM on Bemetara Violence)
नारायण चंदेल ने कहा कि आखिर इन साढ़े चार सालों में ही ऐसी घटनाएं क्यों हो रही है। हमारे 15 सालों के शासनकाल में तो ऐसी घटनाएं नहीं हुई। वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने कहा कि बेमेतरा के बिरनपुर की घटना की मैंने पूरी जानकारी ली है। ये घटना अत्यंत हृदय विदारक है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। BJP छत्तीसगढ़ को तालीबान बनने नहीं देगी। साव ने कहा कि सुकमा हो, कवर्धा हो, नारायणपुर हो, या अब बेमेतरा हो। बीते 4.5 सालों में जिस तरह से प्रदेश में जिहादी ताकतों का मनोबल बढ़ा है बिना संरक्षण संभव नहीं है। हिंदू विश्व परिषद ने कहा है कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। बंद को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन रहेगा।  (CM on Bemetara Violence)
Back to top button
error: Content is protected !!