Google Analytics —— Meta Pixel

भगवान महावीर के विचार मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM on Lord Mahavir: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दादाबाड़ी में आयोजित भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दादाबाड़ी में भगवान ऋषभदेव की आरती कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भगवान महावीर के विचारों की ही शक्ति है कि पीढ़ी दर पीढ़ी उनके मूल्यों को लेकर जैन समाज आगे बढ़ रहा है। महावीर स्वामी के विचार सिर्फ जैन धर्म के अनुयायियों के लिए ही नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया और कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि पूरे देश से जैन मुनि यहां आए हैं।

यह भी पढ़ें:- आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, 143 करोड़ के विकासकार्यों का करेंगे लोकार्पण

उन्होंने दीक्षा ग्रहण करने वाले मुमुक्षु भाई अरिहंत, मुमुक्षु भाई नीलेश, मुमुक्षु बहन निकिता और उनके परिजनों का अभिनंदन किया। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि जैन समाज का सौभाग्य है कि समाज के युवा धर्म को आगे बढ़ाने दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं। CM साय ने कहा कि यह क्षण समूचे समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया, जैन मुनि और जैन समाज के अनुयायी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के होटल अंब्रेसिया में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को हमने टैक्स फ्री कर दिया है, जिसे मैंने मंत्रीगणों और विधायकों के साथ देखा है। (CM on Lord Mahavir)

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि फिल्म में गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना को बहुत सुंदर ढंग से फिल्माया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे इस फिल्म को जरूर देखें। साथ ही इस फिल्म के संदर्भ में कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। सीमेंट के सुचारू परिवहन से अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। अधोसंरचनाओं का निर्माण हम समय पर पूरा कर पाते है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी और उनके परिजन उपस्थित थे। (CM on Lord Mahavir)

Back to top button
error: Content is protected !!