Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 आवासों की स्वीकृति, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

CM on PM Awas: छत्तीसगढ़ राज्य को भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8 लाख 46 हजार 931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें SECC 2011 की सूची के मुताबिक 6 लाख 99 हजार 331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1 लाख 47 हजार 600 आवास शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें:- शिक्षा के साथ ही खेलकूद से निखरती है प्रतिभा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस योजना के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार होगा, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा। CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ को प्राप्त यह आवास की स्वीकृति हमारे राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। (CM on PM Awas)

PM आवास को लेकर सियासत

बता दें कि PCC चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर केंद्र की योजनाओं को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी केंद्र ने PM आवास योजना का पैसा अटकाया था। PCC चीफ बैज ने राज्य सरकार से PM आवास योजना को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी। इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी CM अरुण साव ने कहा था कि कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलने का काम करती है। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को PM आवास के लिए तड़पाया था। छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों को आवास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। (CM on PM Awas)

Back to top button
error: Content is protected !!