हमारी सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता में है शिक्षा: CM विष्णुदेव साय

CM on Prabhu Jagannath: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में उत्कल ब्राम्हण समाज के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज की विभिन्न विभूतियों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है। यह बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में उत्कल ब्राम्हण समाज के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कई विभूतियों को सम्मानित किया। CM साय ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अच्छा कार्य कर रहे समाज के लोगों को जब सम्मान मिलता है तो न सिर्फ उन्हें अच्छा महसूस होता है, बल्कि समाज के बहुत से लोगों को प्रेरणा मिलती है और वे उनके आदर्शों के अनुरूप चलने का प्रयास करते हैं।
यह भी पढ़ें:- मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को एक साल के भीतर किया पूरा: CM विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है। उत्कल ब्राह्मण समाज के कई सदस्य मेरे अच्छे मित्र रहे हैं। मेरे सुख-दुख में सहभागी रहे हैं। उनसे सामाजिक गतिविधियों की जानकारी होती रहती है। सामाजिक सम्मेलन के माध्यम से वे प्रगतिशील विचारों को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि उत्कल ब्राह्मण समाज के लोग सार्वजनिक जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर मुकाम पर हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति और ओडिशा की संस्कृति में बहुत सी बातें मिलती-जुलती हैं। महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति जितना स्नेह ओडिशा के लोगों में है उतना ही अनुराग छत्तीसगढ़ में भी है। (CM on Prabhu Jagannath)

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार के लिए शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में है। हमने रायगढ़ में 42 करोड़ रुपए की राशि से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्ञान आधारित समाज स्थापित करना चाहते हैं और इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम युवाओं को उच्चस्तरीय शिक्षा व्यवस्था प्रदान करें। इसके साथ ही हमने रायगढ़ जिले में 135 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया है। इन कार्यों से रायगढ़ जिले की सूरत और भी निखरेगी। (CM on Prabhu Jagannath)

कार्यक्रम को डिप्टी CM अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया। चौधरी ने उत्कल ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। सम्मेलन में रायपुर उत्तर विधायक और उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने उत्कल ब्राह्मण समाज सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पहुंचने पर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर उत्कल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। (CM on Prabhu Jagannath)



