Google Analytics —— Meta Pixel

प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी: CM वष्णुदेव साय

CM on Tribal Culture: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम में छत्तीसगढ़ कंवर समाज युवा प्रभाग की ओर से आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत-करमा तिहार 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन है। प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह बहुत खुशी बात है कि कंवर समाज के युवाओं ने राजधानी रायपुर में करमा तिहार का शुभारंभ किया। यह एक बहुत अच्छी परंपरा की शुरआत है।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar : हिंदी दिवस पर कौशिक मुनि त्रिपाठी को मिला ” हिंदी काव्य रत्न ” सम्मान

मुख्यमंत्री साय करमा तिहार के उल्लास में शामिल होने से खुद को रोक नहीं पाए और मांदर पर थाप देते हुए ‘हाय रे सरगुजा नाचे’ गीत पर जमकर झूमे। CM साय ने कहा कि आदिवासी संस्कृति में कई तरह के करमा तिहार मनाए जाते हैं। एकादशी का करमा तिहार हमारी कुंवारी बेटियों का त्योहार है। इस करमा पर्व को मनाने का उद्देश्य है कि हमारी बेटियों को अच्छा वर और अच्छा घर मिले। भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करके बेटियां अच्छे वर और अच्छे घर की कामना करती हैं। इसके बाद दशहरा करमा का त्योहार भी आता है, जिसमें शादी के बाद पहली बार जब बेटी मायके आती है तो वह उपवास रहकर विजयादशमी का पर्व मनाती है। पुत्र-पुत्रियों के लंबे जीवन की कामना के साथ जियुत पुत्रिका करमा मनाया जाता है। यह एक बहुत कठिन व्रत होता है, जिसमें माताएं चौबीस घंटे बिना अन्न-जल ग्रहण किए इस करमा पर्व को मनाती हैं। (CM on Tribal Culture)

 

CM साय ने कहा कि हमारी संस्कृति में कृषि कार्य से भी करमा पर्व जुड़ा है। एक त्योहार बाम्बा करमा भी होता है । बाम्बा एक प्रकार का कीट होता है, जो धान के दाने में बीमारी पैदा करता है। इस करमा में नौजवान बेटे उपवास रहते हैं बाम्बा कीड़े को नदी में विसर्जित करते हैं। करमा तिहार प्रकृति से जुड़ा तिहार है। जब बारिश नहीं होती तब पानी कर्मा मनाया जाता है। इस पर्व में करमा पूजा करके बारिश के लिए प्रार्थना की जाती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हर साल राजधानी रायपुर में करमा त्योहार मनाया जाना चाहिए। CM ने कहा कि हमें आदिवासी संस्कृति को कभी भूलना नहीं है। हमें अपनी संस्कृति को जिंदा रखना है। ये नृत्य-गीत हमारे समाज को जोड़ के रखते हैं। प्रगति के साथ हमें इसे बरकरार रखना है। (CM on Tribal Culture)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ये बहुत गर्व का विषय है कि आज आपका एक आदिवासी बेटा मुख्यमंत्री है। 13 सितंबर को हमारी सरकार को बने नौ महीने पूरे हुए हैं। इन नौ महीनों में काफी कार्य हुआ है । 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है । धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल हम दे रहे हैं। दो साल का बकाया बोनस भी हमने दिया है । महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपए माताओं-बहनों के खाते में दिया जा रहा है। हमारे वनवासी भाइयों को हम तेंदूपत्ता की राशि प्रति मानक बोरा 4 हजार से बढ़ा कर 5500 रुपए दे रहे हैं। रामलला दर्शन योजना भी शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है। बड़ी संख्या में राज्य से श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास की स्वीकृत दी गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद नंदकुमार साय, कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी, महासचिव नकुल चंद्रवंशी, टूकेश कंवर, तिमिरेन्दू शेखर सिंह कंवर समेत कंवर समाज से कई लोग उपस्थित थे। (CM on Tribal Culture)

Back to top button
error: Content is protected !!