Google Analytics —— Meta Pixel

आज धान खरीदी की शुरुआत करेंगे CM विष्णुदेव साय, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM Sai Balod Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 14 नवंबर को बालोद जिले के भाठागांव बी नवीन धान उपार्जन केंद्र से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री साय भाठागांव बी में ही जनजातीय गौरव दिवस और कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं CM साय शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय आज छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का करेंगे विमोचन

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 मंजूर की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने और राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। (CM Sai Balod Tour)

नई औद्योगिक नीति

उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति को उद्योग विभाग की ओर से संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों संबंधित विभागों के साथ संवाद और गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है। राज्य के प्रशिक्षित व्यक्तियों को औपचारिक रोजगार में परिवर्तित करने के लिए उद्योगों के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार रूपए की प्रशिक्षण वृत्ति प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। यह नीति 31 मार्च 2030 तक के लिए होगी। नई औद्योगिक नीति में निवेश प्रोत्साहन में ब्याज अनुदान, लागत पूंजी अनुदान, स्टाम्प शुल्क छूट, विद्युत शुल्क छूट. मूल्य संवर्धित कर प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। नई नीति में मंडी शुल्क छूट, दिव्यांग (निशक्त) रोजगार अनुदान, पर्यावरणीय प्रोजेक्ट अनुदान, परिवहन अनुदान, नेट राज्य वस्तु और सेवा कर की प्रतिपूर्ति के भी प्रावधान किए गए हैं। (CM Sai Balod Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!