Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सरकार में सभी विभागों में घोटाला हुआ, हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर दिए: CM साय

CM Sai in Korba: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण अंतर्गत कोरबा जिले के पाली विकासखंड के मदनपुर गांव में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि सुशासन तिहार आमजन से सीधे संवाद और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में हम प्रदेश के किसी भी कोने में बिना पूर्व सूचना के जाएंगे, वस्तुस्थिति जानेंगे और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:- आपके शहर ने आपको बहुत कुछ दिया, अब देने की बारी आपकी: डिप्टी CM अरुण साव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने “मोदी की गारंटी” के हर वादे को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य निर्धारित करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में राशि पहुंचाकर उन्हें आर्थिक संबल दिया गया। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए पारिश्रमिक राशि 4 हजार से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को फिर शुरू कर बुजुर्गों की आस्था को सम्मान देने की दिशा में कदम उठाया गया है। (CM Sai in Korba)

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 24 अप्रैल से प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। अब ग्रामीणों को बैंक तक दौड़ने की जरूरत नहीं होगी। इन सेवा केंद्रों में राशि आहरण, जाति, निवास जैसे दस्तावेजों की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाया है। अब भूमि की रजिस्ट्री के साथ-साथ नामांतरण भी एक घंटे से कम समय में संपन्न हो जाएगा, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक दौड़धूप से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब PM आवास योजना के अंतर्गत पात्रता की शर्तों को शिथिल किया गया है। अब 5 एकड़ असिंचित या 2.5 एकड़ सिंचित भूमि वाले, दोपहिया वाहन रखने वाले और 15 हजार रुपए मासिक आय वाले हितग्राही भी योजना में पात्र होंगे। (CM Sai in Korba)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश का हर गरीब परिवार पक्के मकान में रहे। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को भरपूर संसाधन मिल रहे हैं। डबल इंजन की सरकार होने के कारण कोरबा से पेंड्रा और धरमजयगढ़ तक नई रेललाइन सहित अनेक परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देंगी। हमारी सरकार प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना और देश के प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सभी विभागों में घोटाला हुआ। प्रदेश में हमारी सरकार, भ्रष्टाचार के सभी रास्ते को बंद कर रही है। हम प्रदेश में सुशासन की स्थापना कर रहे हैं। भरोसे का आधार- ईमानदार सरकार, छत्तीसगढ़ की सृजनहार, मकसद केवल लोकोपकार, यही तो है सुशासन तिहार। (CM Sai in Korba)

समाधान शिविर में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री का कोरबा आगमन पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेश भर में शिविर लगाकर नागरिकों से सीधे संवाद और समस्या-समाधान का यह अभिनव प्रयास शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह सरकार धरातल से जुड़ी है और बिना किसी पूर्व सूचना के दौरा कर आमजन की स्थिति स्वयं देख रही है। समाधान शिविर में उपस्थित हितग्राहियों ने बताया कि शासन की योजनाओं ने उनकेवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

पीएम आवास की लाभार्थी मती राजनंदिनी डोंगरे ने बताया कि अब उनका परिवार पक्के मकान में सुरक्षित है। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी मती रमाबाई पैकरा ने बताया कि उन्हें 15 किश्तें प्राप्त हुई हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किया है। किसान कन्हैया लाल ने बताया कि सुशासन तिहार में दिए गए आवेदन से उनकी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गया है और प्रमाणपत्र भी प्राप्त हो गया है। उन्होंने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। (CM Sai in Korba)

Back to top button
error: Content is protected !!