नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से ज्यादा गांव हुए आबाद : मुख्यमंत्री साय

CM Sai in Narayanpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नारायणपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने कई कार्यक्रमों में शामिल होकर जिलावासियों को सौगातें दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में 351 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपए के 357 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही कहा कि कहा कि छत्तीसगढ़ में लाल आतंक समाप्ति की ओर है, जिससे विकास को गति मिल रही है। माओवाद के कारण यह क्षेत्र लंबे समय से विकास से अछूता रहा, अब यहां नवाचार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम
नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से प्रदेश सरकार ने नक्सलवाद मुक्त करने के लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि नियद नेल्लानार योजना से चलते बस्तर के 400 से ज्यादा गांवों में विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों के विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में उन्हें कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आजीविका प्राप्त करते हुए आत्मनिर्भर बन सकें। (CM Sai in Narayanpur)

बस्तर को विकास के सभी आयामों से जोड़ने यहां पर्यटन विकास, खेती-बाड़ी, पशुपालन जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प मुख्यमंत्री ने दोहराया। CM साय ने यह भी कहा कि आदिवासी संस्कृति और पारम्परिक विरासतों को सहेजने व संजोकर रखने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार बस्तर पण्डुम का आयोजन कर रही है। उन्होंने उपस्थित जनों से जनजातीय सभ्यता और धरोहरों की जड़ों से जुड़कर रहने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 06 निर्माण कार्यों की घोषणा की, जिनकी अनुमानित लागत 332 करोड़ रुपए है। इसमें 125 किलोमीटर लम्बे मार्ग नारायणपुर के ओरछा-आदेर-लंका-बेदरे -कुटरूमैमेड जिसकी लागत राशि-250 करोड़ रुपए है। यह नारायणपुर जिले को बीजापुर जिले से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसमें जिले के अंदरूनी क्षेत्र के ईदवाया, एडजुम, आदेर, कुड़मेल, ढोढरीबेड़ा, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका जैसे ग्राम जुड़ते हैं।

इसी तरह राजनांदगांव-बैलाडिला मार्ग में सतह मजबूतीकरण कार्य की घोषणा की, इसकी लंबाई 28 कि.मी जो लगभग 34 करोड़ से तैयार होगी। यह नारायणपुर जिले को दंतेवाड़ा जिले में जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी तरह नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग पर 28 किमी के सतह मजबूतीकरण कार्य, लंबाई 28 कि.मी. की घोषणा (राशि-34 करोड़ 12 लाख)- यह मार्ग जिले को महाराष्ट्र बार्डर तक जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसमें जिले के ब्रेहबेड़ा, कुरूषनार, बासिंग, सोनपुर ग्राम जुड़ते हैं। इसके अलावा ब्रेहबेड़ा (नारायणपुर)-कंदाड़ी-कीहीकाड़-मुरनार-बेचा मार्ग पर घुड़साल नाला पर उच्चस्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, जिसकी लंबाई 80 मीटर और लागत राशि-12 करोड़ 42 लाख है। (CM Sai in Narayanpur)
31 मार्च 2026 तक आतंक का पूरी तरह अंत होगा: कश्यप
वहीं नारायणपुर जिला अंतर्गत अबुझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में शुरू किए गए 10 वैकल्पिक प्राथमिक शाला ‘घमण्डी, वाला, जटवर, नेलनार, रोहताड़, हितावाड़ा, मोडनार, तोके, कोडटामरका और कोडोली’ के स्कूल सेटअप और भवन, और तोके में आश्रम शाला भवन की स्वीकृति की घोषणा की, जो 01 करोड़ 06 लाख रुपए से तैयार होगा। इसी तरह जिले के एज्युकेशन हब, गरांजी मे खेल मैदान की घोषणा की घोषणा की जिसका निर्माण 50 लाख रुपए की लागत से होगा। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त और निर्णायक नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र नक्सलवाद के आतंक का पूरी तरह अंत हो जाएगा।
351 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिला भी जल्द ही नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से हर गांव, हर टोले को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय ने जिले को 351 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। उनके नेतृत्व में राज्य सफलता की नित नई उंचाइयों को छू रहा है और हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है।
बस्तर विकास और शांति के पथ पर सतत आगे बढ़ेगा: सांसद
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनजातीय संस्कृति और परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। बस्तर की संस्कृति और विरासत की पूरे विश्व में अलग पहचान है। आज की नई पीढ़ी हमारी सस्कृति और परंपरा को सहेजकर रखने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बस्तर पंडुम के 12 विधाओं में जनजातीय संस्कृति के प्रदर्शन के माध्यम से सरकार द्वारा इन परंपराओं को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से आदिवासी संस्कृति-परंपरा आगे बढ़ेगी और बस्तर विकास और शांति के पथ पर सतत आगे बढ़ेगा।
CM ने आत्मसमर्पित नक्सल जोड़ों को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री साय ने बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आदिवासी व्यंजन, वेशभूषा, आभूषण और प्राचीन धरोहरों का अवलोकन कर संरक्षित करने की बात कही। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 04 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश की शुभकामनाएं दी। शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़ों में पोदावाड़ा गांव की कमला गोटा और ऐनमेटा गांव के सुकलाल जुर्री, कुर्सींग गांव की सुशीला कोवाची और तुषवाल गांव के सन्नी सलाम, पूसालामा गांव की रीता कोवाची और इसी गांव के मासो मण्डावी और डूंगा गांव की कोसी मण्डावी और इसी गांव के अर्जुन सिंह शामिल थे। मुख्यमंत्री ने सभी विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की बधाई दी। (CM Sai in Narayanpur)




