पुरखों के दिखाए राह का अनुसरण हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai in Raigarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लैलूंगा में उरांव समाज की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में कहा कि यह उत्सव ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में कई प्रकार के करमा का आयोजन होता है। हमें हमारे पुरखों के दिखाए गए राह पर चलना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना है, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके। करमा महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का मौका, PHE में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर लैलूंगा में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 49 लाख रुपए, लैलूंगा में स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपए, बास्केटबाल कोर्ट निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की और खम्हार पाकुट बांध से लैलूंगा में जलापूर्ति प्रोजेक्ट के निर्माण काम को शुरू कराए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहिरा गुरु की जन्मस्थली और कर्मस्थली में उरांव समाज की ओर से करमा महोत्सव के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि उरांव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। (CM Sai in Raigarh)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रही है। सरकार गठन के बाद 18 लाख PM आवास निर्माण को मंजूरी दी गई। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में 8 लाख 46 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। हितग्राहियों के मकान बनने शुरू हो गए हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी गई है। 12 लाख से ज्यादा किसानों के 2 साल के बकाया बोनस जारी किया गया है। तेंदूपत्ता की कीमत 4 हजार से बढ़ा कर 5500 रूपए कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना का लाभ 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा है। PSC घोटाले की जांच CBI कर रही है। (CM Sai in Raigarh)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशा के अनुरूप हमारी सरकार जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। PM जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति की दूर दराज की बसाहटों तक सड़क, बिजली-पानी की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। बीते 02 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है। जिसमें 80 हजार करोड़ की राशि से देश के आदिवासी समुदाय के उत्थान का काम होगा। छत्तीसगढ़ के गांव भी इससे जुड़ेंगे। इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल रजवाड़े, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उरांव समाज से पनतराम भगत, रवि भगत समेत बड़ी संख्या में उरांव समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। (CM Sai in Raigarh)




