मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कैबिनेट मंत्रियों ने भी दी बधाई

CM Sai Meet Governor: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल डेका ने भी उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। CM साय ने प्रदेशवासियों को भी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। CM ने कहा कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दिवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत विविधताओं का देश…जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा: CM साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी, मजबूत हों। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे। वहीं खेल कूद, युवा कल्याण और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने भी राज्यपाल रमेन डेका को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। (CM Sai Meet Governor)

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा, मातर (भाईदूज) पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी और भगवान श्रीराम हमारे भांजे हैं। दीवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। मंत्री राजवाड़े ने दीप पर्व पर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। (CM Sai Meet Governor)
वन मंत्री ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता, कौशल विकास और संसदीय मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री कश्यप ने कहा कि सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासतों को अपने में समेटे बस्तर के तीज-त्यौहार और मेला-मड़ई विश्व विख्यात है, पूरा भारतवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली त्यौहार के रूप में बनाते हैं। वहीं बस्तर अंचल के आदिवासी समाज के द्वारा नई फसल के आगमन पर मां लक्ष्मी की आराधना सुमिरन में लक्ष्मी जगार, लक्ष्मी विवाह का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि आदिकाल से गौ-माता की पूजा-अर्चना कर पशुधन को खिचड़ी खिलाकर बड़े हर्षोल्लास के साथ अपने समाज के सगाजनों को न्योता देकर आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ दियारी त्यौहार मनाते हैं। दिवाली त्यौहार को परिपक्व बीजों के संरक्षण के तिहार के रूप में बस्तरवासी मनाते हैं। (CM Sai Meet Governor)
मंत्री देवांगन ने दी दिवाली की बधाई
वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मंत्री देवांगन ने सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति और आरोग्य का संचार हो। मंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य और सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। (CM Sai Meet Governor)



