Google Analytics —— Meta Pixel

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 17 लोगों की आंखों में इन्फेक्शन, दिल्ली के नेत्र विशेषज्ञ पहुंचे रायपुर

Dantewada Motiyabind Operation: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर दंतेवाड़ा से मेकाहारा (पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय) स्थित नेत्र रोग विभाग (क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केंद्र) में रेफर किए गए मरीजों की जांच के लिए दिल्ली से टीम पहुंची। ऑल इंडिया ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसायटी (AIOS) की ओर से गठित टीम के सदस्यों ने अम्बेडकर अस्पताल का दौरा किया और वहां भर्ती 17 मरीजों की आंखों की जांच की।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कैबिनेट मंत्रियों ने भी दी बधाई

टीम के सदस्य के रूप में डॉ. उदय गाजीवाला (अध्यक्ष एआईओएस एडवर्स इवेंट्स रिपोर्टिंग कमेटी), डॉ. अरविंद कुमार मोर्या (राष्ट्रीय संयोजक, एआईओएस एडवर्स इवेंट्स रिपोर्टिंग समिति), डॉ. प्रशांत केशाओ बावनकुले (शैक्षणिक, अनुसंधान समिति एआईओएस और रेटिना विशेषज्ञ) ने 17 मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की और पाया कि नेत्र रोग विभाग की ओर से सभी मरीजों की उचित प्रकार से देखभाल की जा रही है। साथ ही आवश्यक मेडिकल और सर्जिकल उपचार प्रदान किया जा रहा है। (Dantewada Motiyabind Operation)

 

14 मरीजों की आंखों में रोशनी आने की संभावना

अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि राष्ट्रीय टीम के रेटिना विशेषज्ञों द्वारा राय दी गई है कि सभी मरीजों का समुचित इलाज जारी है और किसी भी अन्य उच्च संस्थान के समकक्ष गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान किया जा रहा है। किसी भी मरीज को अन्य संस्थान में रेफर करने की आवश्यकता प्रतीत नहीं हो रही है। दीपावली के इस पावन पर्व पर हर्ष का विषय है कि 17 में से 14 मरीजों की आंखों में रोशनी आने की संभावना है, लेकिन इसमें समय लग सकता है। इन मरीजों में दवाई और शल्यक्रिया के बाद सुधार प्रतीत हो रहा है। 3 मरीजों की आंख में संक्रमण ज्यादा होने से राष्ट्रीय टीम के सुझाव अनुसार अन्य शल्यक्रिया की जाएगी। (Dantewada Motiyabind Operation)

कोई कमी नहीं होगी: स्वास्थ्य मंत्री 

डॉ. सोनकर के अनुसार सभी मरीजों की उचित देखभाल और देखरेख चिकित्सा के निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। तीन सदस्यीय राष्ट्रीय ऑप्थल्मोलॉजिस्ट की टीम ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मरीजों के इलाज के संबंध में फोन पर चर्चा की और इस केस में मरीजों के हित में शासन की त्वरित सजगता और तत्परता के लिए सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी टीम को आश्वस्त किया गया कि मरीजों के इलाज में शासन की तरफ से कोई कमी नहीं होगी। (Dantewada Motiyabind Operation)

Back to top button
error: Content is protected !!