CM साय ने भूपेश बघेल और महंत पर साधा निशाना, कहा- संविधान और आरक्षण पर भ्रम फैलाने की कोशिश की
CM Sai on Congress: छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर था। वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल, महंत जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था। इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की।
CM साय ने कहा कि इन्होंने लगातार फर्जी वीडियो वायरल किया। यहां तक कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाहें भी ये फैलाते रहे। उनके नफरत का यह हाल रहा कि हम आदिवासियों के खान-पान तक का उपहास करने जैसी नस्लीय टिप्पणी तक करने से बाज नहीं आए। संतोष की बात यह है कि जितना ये कीचड़ फैलाते गए, कमल उतना ही खिलता गया। प्रदेश की जनता-जनार्दन हर ऐसे कृत्य का जवाब देती रही। देश में सात में से तीन चरण और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतदान पूर्ण होने के बाद तीन बात पूरी तरह स्पष्ट है। (CM Sai on Congress)
जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर था, वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल जी, महंत जी जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था।
इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की, लगातार फर्जी वीडियो…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 8, 2024
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। दूसरा – छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी अंतर से विजयी होंगे। तीसरा – भरोसे के संकट से पहले से ही जूझ रही कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य हो जाएगी। जय लोकतंत्र। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। (CM Sai on Congress)
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 7 सीटों पर हुए मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने मोदी जी के विकसित भारत और हमारी सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना में साथ दिया है, जिसकी बदौलत हम सभी 11 की 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है। (CM Sai on Congress)



