Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में सफाईकर्मियों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai on Diwali: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में सफाईकर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई दी। साथ ही उपहार भी दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के बच्चों को बड़े अपनत्व और स्नेहिल भाव से दुलारा और उन्हें चॉकलेट दिए। इस दौरान डिप्टी CM साव, विधायक मोतीलाल साहू उनके साथ थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एकात्म पथ में 11 हजार दीपों के प्रज्जवलन कार्यक्रम शामिल होने के लिए नवा रायपुर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दिया दिवाली उपहार, तो सीएम को भी मिला ये रिटर्न गिफ्ट

इसी बीच सीबीडी स्टेशन के पास सफाईकर्मियों को देखकर मुख्यमंत्री रूके और उनसे मुलाकात कर दीवाली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सफाईकर्मियों को अपनी ओर से मिठाई और उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों से उन्हें शासन की ओर से मिलने वाले मानदेय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा उपस्थित थे। (CM Sai on Diwali)

बड़ी संख्या में लोगों ने की मुलाकात

वहीं दीपावली का त्योहार मनाने अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री साय से उनके कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का स्वागत कर उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बगिया कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री से मिलने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उन्हें दीपावली का उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी। हितग्राहियों ने भी पूरे आदरभाव से मुख्यमंत्री की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहार स्वरूप धान की बालियां भेंट की। (CM Sai on Diwali)

तिलासो बाई से खरीदे दीए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही तिलासो बाई से दीए और कलश खरीदे। तिलासो बाई को पक्का आवास तो मिला ही है, उन्हें माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है। वे इस चाक से दीए, कलश, घड़े जैसी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट बाजार में बेचती है। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही तिलासो बाई, नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मौजूद रहे। (CM Sai on Diwali)

Back to top button
error: Content is protected !!