Google Analytics —— Meta Pixel

सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें डॉक्टर्स: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Doctors: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीरगांव में एन.के.डी. हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नया जीवन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज पुण्य का काम समझ कर करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 24 सालों में प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हुई हैं, लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में काफी कुछ करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अरुण साव के भांजे की मौत, रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से गई जान

मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली के अवसर पर राजधानी में दो अस्पतालों का शुभारंभ हुआ है। इससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू, बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन, अस्पताल के संचालक डॉ. नंद किशोर देवांगन, डॉ. वेद प्रकाश देवांगन, डॉ. देव प्रकाश देवांगन समेत कई डॉक्टर्स, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। (CM Sai on Doctors)

 

छत्तीसगढ़ में 535 डॉक्टर्स की नियुक्ति

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। सबसे ज्यादा 55 डॉक्टर्स की नियुक्ति दुर्ग जिले में हुई है। (CM Sai on Doctors)

Back to top button
error: Content is protected !!