पश्चिम-बंगाल की हालत को लेकर CM विष्णुदेव साय ने किया ट्वीट, ममता सरकार पर बोला हमला

CM Sai on Mamata: पश्चिम-बंगाल की हालत को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। साथ ही ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है। ममता जी इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार इन दंगों को प्रश्रय दे रही है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : अभनपुर में 300 बिस्तरों वाले अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की मांग
CM साय ने कहा कि कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कर लीजिए। आप सिर्फ एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मुखिया हैं। पश्चिम-बंगाल के सभी निवासियों की सुरक्षा आपका प्राथमिक दायित्व है। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे मामले को देखना छोड़ दीजिए। कृपया जनता की रक्षा कीजिए। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग यानी NCW की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा कि पश्चिम-बंगाल में जो हिंसा की घटनाएं घट रही हैं, उसको देखकर बहुत चिंता हो रही है…महिलाएं बहुत डर गई हैं, उनके मन में असुरक्षा की भावना है। हमने इन सभी घटनाओं का संज्ञान लिया है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक जांच कमेटी का गठन किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि उन सभी महिलाओं के साथ न्याय हो। (CM Sai on Mamata)
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने घेरा
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि मैं खुद वहां की वास्तविकताओं को देखने के लिए जा रहा हूं। स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। हमें भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और कदम उठाने चाहिए। मैं निश्चित रूप से मुर्शिदाबाद का दौरा करूंगा। क्षेत्र के लोगों ने वहां BSF कैंप बनाने का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक मुख्यमंत्री BSF के खिलाफ बोल रही है, क्योंकि उन्हें तुष्टिकरण करना है। बंगाल में हिंसा क्यों हो रही है। पश्चिम बंगाल में कानून का शासन ध्वस्त हो चुका है। ममता बनर्जी को बंगाल के लोग नकार चुके हैं। (CM Sai on Mamata)



