Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अपील, स्कूल में बच्चे और शिक्षक ’एक पेड़ अपनी मां के नाम’ लगाएंगे

CM Sai on Plantation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौध रोपण हो सकेगा। इसलिए सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे। साथ ही इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह भी पढ़े:- विदेशों में भी हो रही है बस्तर के कोसा कपड़ों की प्रसिद्धि: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

मुख्यमंत्री की अपील के अनुपालन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने समस्त कलेक्टरों को विभागीय निर्देश जारी कर दिए हैं। अपने निर्देश में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुरूप हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर काम करना है। छात्र-छात्राएं देश का भविष्य है। ऐसे में इन्हें जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपयोगी कार्य किया जा सकता है। निर्देशों के अंतर्गत ऐसे स्कूल जहां अहाता है, उनके किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन लगाए जाने कहा गया है। (CM Sai on Plantation)

पौधारोपण शाला प्रवेश उत्सव

विद्यार्थी, शिक्षक और पालक अपने द्वारा लगाए गए पौधे का वृक्ष बनते तक पालन पोषण और सुरक्षा करेंगे। पौधारोपण के लिए उचित ऊंचाई के पौधे वन विभाग से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है। पौधारोपण के लिए उचित मापदण्ड के गड्ढे कराने और आवश्यक मात्रा में मिट्टी और खाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने कहा गया है। पौधारोपण शाला प्रवेश उत्सव के दौरान किया जाएगा। इस के लिए जिले का शालावार कलेंडर तैयार किया जाएगा। विद्यालयों में पौधारोपण के दौरान जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। पौधारोपण के समय शिक्षक और छात्र-छात्राओं से पौधों को सुरक्षित रखने के लिए शपथ ग्रहण भी कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। (CM Sai on Plantation)

Back to top button
error: Content is protected !!