CM विष्णुदेव साय का राहुल गांधी पर तंज, कहा- उनकी बातों में कोई वजन नहीं रहा

CM Sai on Rahul: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी की बातों में कोई वजन नहीं रहा है। वे नेता प्रतिपक्ष हो गए। उसी जिम्मेदारी से उन्हें बात करनी चाहिए, लेकिन वे नहीं करते। आज देश की जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष होना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे पद पर बैठकर गैरजिम्मेदाराना बात करना ठीक नहीं है। आज राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर ही हमला करना शुरू कर दिया। बजट की चर्चा न करते हुए वे अनाप-शनाप बातें कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, सिविल सर्जन, CMHO सहित मेडिकल अफसर बदले, देखिये लिस्ट
उन्होंने कहा कि संसद में 140 करोड़ जनता के प्रतिनिधि बैठते हैं जिसकी कार्यवाही नियम से चलती है। राहुल गांधी को बार-बार याद दिलाया गया है कि उन्हें नियम के अनुसार बात करनी है… जब तक वे नेता प्रतिपक्ष नहीं थे तब तक ठीक था लेकिन उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद नियम के अनुसार चलना चाहिए। राहुल गांधी ने अपने पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा। मैं उसका खंडन करना चाहता हूं। राहुल गांधी संविधान और परंपराओं से ऊपर नहीं हैं। (CM Sai on Rahul)
संविधान को कमजोर करने वाले काम: वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी एक संवैधानिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष होते हुए संसद में जिस तरह का व्यवहार करते हैं, जिस तरह की भाषा का उपयोग करते हैं बहुत ही दुख की बात है। यह संविधान को कमजोर करने वाले काम हैं। इसके पीछे एक पुराना इतिहास भी है। जब राहुल गांधी ने उन्हीं की सरकार द्वारा बनाए गए अध्यादेश को सभी के सामने फाड़कर फेंक दिया था। ऐसे में संविधान का पालन करने का उनका(राहुल गांधी) कोई इरादा मुझे नजर नहीं आता। (CM Sai on Rahul)



