Mahakumbh 2025: राज्यपाल और कैबिनेट के साथ महाकुंभ पहुंचे सीएम साय, त्रिवेणी संग में लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ आज प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां उन्होंने संगम (Mahakumbh 2025) में डुबकी लगाई और छत्तीसगढ़ व देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
यह भी पढ़े :- लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक स्थगित, वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट को लेकर जमकर हुआ हंगामा
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मेहमान अरेल घाट पहुंचे। जहां घाट से मोटर बोट के जरिए त्रिवेणी संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।

साय मंत्रिमंडल ने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान के पश्चात सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और आरोग्य की मंगल कामना की।

सीएम साय ने एक्स पर लिखा, आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है। यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज (Mahakumbh 2025 ) के लिए रवाना हुए थे। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक गण और उनके परिवार जन भी उपस्थित है।



