Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: आज होने वाला जनदर्शन स्थगित, CM साय करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा

CM Sai Review Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में हर गुरुवार को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम आज यानी 22 अगस्त को नहीं होगा। इस बार का जनदर्शन स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि हर गुरुवार को CM निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं और CM साय से गुहार लगाते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 22 अगस्त को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। CM साय मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बैठक लेंगे, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- फार्मा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट, हादसे में 17 लोगों की मौत

बता दें कि जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री दूर-दूर से आए प्रदेश की जनता से मिलते हैं और उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखते हैं। जनदर्शन में ज्यादातर मामले आवेदन आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पंचायत और ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग से संबंधित होते हैं, जिनका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समस्या सुनकर तत्काल निराकरण करते हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे, जो 3 दिनों तक अलग-अलग मुद्दों को लेकर मंथन करेंगे। शाह राजधानी रायपुर में कई अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इसमें नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक भी शामिल है। (CM Sai Review Meeting)

4 महीने में शाह का दूसरा दौरा

छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन और आसपास के राज्यों की स्थिति को लेकर भी चर्चा होगी। इसके लिए मुख्य सचिव और DGP रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जो प्रेजेंटेशन देंगे। प्रेजेंटेशन के जरिए नक्सल हमलों में हुई जनहानि, जवानों पर हमले और मारे गए नक्सलियों का डेटा पेश किया जाएगा। बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के DGP, मुख्य सचिव के साथ BSF, CRPF और ITBP के अफसर शामिल होंगे। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह का यह 4 महीने में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दौरे के दौरान साय सरकार की योजना नियद नेल्लानार को लेकर भी जानकारी लेंगे। (CM Sai Review Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!