Google Analytics —— Meta Pixel

आज रायपुर और सूरजपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 1 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और सूरजपुर जिला मुख्यालय में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रायपुर स्थित सर्किट हाउस के न्यू कन्वेंशन हॉल में ‘जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद भी रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 01 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 01.15 बजे से सूरजपुर अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस ‘सियान सम्मान कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें:- LPG Price 1 October: पहली तारीख को ही लगा झटका… महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, चुकानी होगी अब ये कीमत

बता दें कि समाज कल्याण विभाग की ओर से सियान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सियान सम्मान कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, आदिम जाति और अनसूचित जाति मंत्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और जशपुर विधायक रायमुनी भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। (CM Sai Tour Program)

सूरजपुर जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री साय सूरजपुर जिले में 187 करोड़ 51 लाख 72 हजार रुपए की लागत वाली 159 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 110.67 करोड़ रुपए लागत वाले 109 कार्यों का भूमिपूजन और 76.84 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 50 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं डिप्टी CM अरुण साव रायपुर और बिलासपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे बिलासपुर के सरकंडा स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन और स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागृह में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!