Google Analytics —— Meta Pixel

आज रायपुर, भिलाई और राजिम में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (4 मार्च) राजधानी रायपुर, भिलाई और राजिम में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे भिलाई के लिए रवाना होंगे और वहां दोपहर एक बजे पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 4.40 बजे पहुना से रवाना होकर नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई चिकित्सालय में शाम 5 बजे आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Election: टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने छोड़ी राजनीति, ट्वीट कर कही ये बात

CM विष्णुदेव साय शाम 6 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर राजिम पहुंचेंगे और रामोत्सव राजिम कुंभ (कल्प) कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.45 बजे राजिम से रवाना होकर रात 8.30 बजे रायपुर लौट आएंगे। CM साय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन के आर्यभट्ट भवन समेत 209 करोड़ के विकासकार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में दुर्ग संभाग में 175 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से नव निर्मित 43 कार्यों का लोकार्पण और 9 करोड़ 39 लाख रूपए के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल है। (CM Sai Tour Program)

CSVTU परिसर में आर्यभट्ट भवन लगभग 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत शैक्षणिक भवन तैयार किया गया है। इस भवन में विभिन्न पाठ्यक्रम डिप्लोमा, बी टेक (ऑनर्स), एम टेक और पी एच डी की कक्षाएं संचालित होंगी। साथ ही छात्रों के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के लिए अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ‘न्यूक्लियस टेक’ का ऑफिस संचालित होगा। नवीन युवा उद्यमियों को इन्क्यूबेशन सेंटर और वित्तीय सहायता के लिए इस भवन में CSVTU -फोर्टे का संचालन होगा। इसके अलावा यहां बिजनेस मॉडल और प्रौद्योगिकी वाले कुछ स्टार्ट-अप को आरईसी, नई दिल्ली के सी एस आर से CSVTU भिलाई में शुरू किया जाएगा। (CM Sai Tour Program)

राजिम कुंभ में शामिल होंगे CM साय 

CM विष्णुदेव साय राजिम कुंभ कल्प मेला में जानकी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी CM अरुण साव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत साधु-संत, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु

राजिम कुंभ कल्प में जानकी जयंती के पावन पर्व पर सोमवार 4 मार्च को दूसरा पर्व स्नान किया जाएगा। जानकी जयंती का पर्व पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रद्धालुगण त्रिवेणी संगम स्थित कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ के भागीदार बनेंगे। इस अवसर पर माता जानकी की विशाल शोभा यात्रा पूरे धार्मिक आयोजनों के साथ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होंगे। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!